Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में राप्ती नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:53 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर के बेलीपार में राप्ती नदी में एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान अजय निषाद के रूप में हुई। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है, ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवक का शव राप्ती नदी में उतराता मिला।

    2. मृतक की पहचान अजय निषाद के रूप में हुई।

    3. परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की।

    संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। राप्ती नदी में एक युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान फरसही-कलानी निवासी अजय निषाद उर्फ साहब निषाद के रूप में की। वह 25 मई की शाम मछली मारने के लिए घर से निकला था। अजय के भाई विजय ने थाने में तहरीर देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    फरसही-कलानी निवासी विजय निषाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई अजय निषाद उर्फ साहब 25 मई की शाम पांच बजे गांव के पास स्थित नदी में मछली मारने गया था। देर रात तक घर न लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    इसी बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा और पुलिस के साथ स्वजन को सूचना दी। विजय ने आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत सामन्य नहीं है, इसलिए पोस्टमार्टम कराते हुए गंभीरता से जांच की जाए। उधर, विजय की मौत की खबर पाकर मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    अजय चार भाइयों में सबसे बड़ा था और खेती व मछली पकड़कर परिवार का भरण-पोषण करता था, उसके पिता की नौ माह पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। चौकी प्रभारी मरवड़िया कुआं शमशेर बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी