विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर चिड़ियाघर में दर्शकों ने तोड़े जानवरों के स्टैच्यू, प्रशासन ने जारी किया वीडियो

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में कुछ दर्शकों ने जानवरों की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर चिड़ियाघर में जानवरों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त।

  2. कुछ दर्शकों ने तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

  3. चिड़ियाघर प्रशासन मरम्मत कराएगा, सुरक्षा की अपील।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में घूमने आने वाले कुछ दर्शकों की हरकतों से यहां की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। चिड़ियाघर परिसर में विभिन्न जानवरों के बनाए गए स्टैच्यू क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं।

इन स्टैच्यू को चिड़ियाघर की सुंदरता बढ़ाने और दर्शकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया था। अब इनके टूटने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। साथ ही क्षतिग्रस्त स्टैच्यू की मरम्मत कराने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

चिड़ियाघर के वन्यजीवों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां आने वाले बच्चों व परिवारों के लिए पत्थर से बनाए गए जानवरों के स्टैच्यू भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। परिसर में अलग-अलग जानवरों की आकृतियां बनाई गई हैं, जिनके साथ दर्शक तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। हालांकि, कुछ दर्शकों की ओर से इन स्टैच्यू को नुकसान पहुंचाया गया है।

किसी जानवर की सिंग तोड़ दी गई है तो किसी के कान को तोड़ा गया है। इससे चिड़ियाघर परिसर में दर्शकों के व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त स्टैच्यू का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर रखी वस्तुओं को सुरक्षित रखने की जरूरत का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 18 छात्र निलंबित और भारी जुर्माना

स्टैच्यू क्षतिग्रस्त होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन अब उनकी मरम्मत कराने की तैयारी में जुटा है। मरम्मत के बाद इन आकृतियों को फिर से दर्शकों के आकर्षण के लिए व्यवस्थित किया जा सकेगा। चिड़ियाघर के उपनिदेशक डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दर्शकों ने बाड़ों के सामने बने स्टैच्यू को नुकसान पहुंचाया है। इसकी मरम्मत कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर शिक्षक चुनाव: सपा के वोट बैंक पर राजीव यादव की सेंध, PDA फार्मूला भी हुआ फेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।