Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर-बस्ती में UP स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द, हजारों उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा बिजली बिल

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:11 AM (GMT+05:30)

    गोरखपुर-बस्ती मंडल में 10,000 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं। उपभोक्ता बिल बनवाने के लिए कार्यालयों के चक् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर-बस्ती में 10 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिल नहीं।

    2. उपभोक्ता बिल बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

    3. नेटवर्क समस्या और तकनीकी खराबी से बिल न बनने की शिकायत।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोलघर उपखंड क्षेत्र के रामपुर रोड पर इंडियन आयल का पेट्रोल पंप है। पिछले वर्ष सितंबर में पंप मालिक विवेक नारायण शुक्ल ने 15 किलोवाट क्षमता का वाणिज्यिक बिजली का कनेक्शन लिया था। तब से बिजली चल रही है लेकिन एक साल होने के आ गए हैं, बिल नहीं बना है।

    विवेक नारायण शुक्ल के कर्मचारी कई बार अभियंताओं से संपर्क कर चुके हैं लेकिन उनका कहना है कि मीटर लगाने वाली कंपनी की तरफ से अभी डाटा आनलाइन नहीं किया गया है। विवेक नारायण शुक्ल का कहना है कि एक बार में लाखों रुपये का बिल आ जाएगा तो और समस्या खड़ी हो जाएगी। बिजली निगम अपनी गलती नहीं मानेगा।

    ग्रीन सिटी फेज दो के रहने वाले संदीप कुमार मालवीय ने दिसंबर 25 में एक किलोवाट क्षमता का वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन लिया था। सात महीने बीत चुके हैं, बिल नहीं आया। गोरखनाथ क्षेत्र के नथमलपुर के रहने वाले इश्तियाक अहमद, यहीं के आतिफ अहमद, चक्सा हुसैन की अफसाना बेगम भी महीने से बिजली के बिल का इंतजार कर रही हैं। यह तब है जब मीटर स्मार्ट है और दावा किया जाता है कि मीटर खुद ही बिल बनाकर उपभोक्ता के दर्ज मोबाइल नंबर पर संदेश के रूप में भेज देता है।

    उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए लगाया गया स्मार्ट मीटर परेशानी का सबब बना हुआ है। पहले पोस्टपेड, फिर प्रीपेड और अब पोस्टपेड मोड में मीटर के संचालन के बीच बिजली का बिल न बनना उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ा रहा है। महीनों से बिजली का बिल न आने से परेशान उपभोक्ता अभियंताओं का चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

    जीनस कंपनी के प्रबंधक रवि रंजन सिंह ने कहा कुछ मीटरों में एरर या अन्य किसी कारण से बिजली का बिल नहीं बना है। इस समस्या को तेजी से दूर कराया जा रहा है। स्मार्ट मीटर बहुत अच्छे से चल रहे हैं। उपभोक्ता संतुष्ट हैं।

    फोर जी नेटवर्क वाले हैं स्मार्ट मीटर

    गोरखपुर-बस्ती मंडल में फोर जी नेटवर्क वाले स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। जिन इलाकों में एक साथ कई कनेक्शन हैं वहां रेडियो फ्रिक्वेंसी उपकरण के माध्यम से मीटरों को जोड़ा गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई मीटरों में नेटवर्क की समस्या आ रही है। इससे बिजली का बिल नहीं बन पा रहा है। हालांकि बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर पुलिस के जांबाज स्निफर डॉग 'वेनमोर' का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई


    गोरखपुर-बस्ती मंडल में लगे आठ लाख से ज्यादा मीटर

    गोरखपुर-बस्ती मंडल में आठ लाख से ज्यादा परिसर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अप्रैल में पुराने कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक के बाद अब नए कनेक्शन और खराब मीटरों को ही स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है।