विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के दक्षिणांचल में 177 करोड़ की लागत से बन रही सड़कें, दशहरा से पहले होंगी पूरी

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:52 AM (IST)

दशहरा से पहले गोरखपुर के दक्षिणांचल में 45 किलोमीटर लंबी तीन प्रमुख सड़क परियोजनाएं पूरी होंगी, जिन पर 177 करोड़ ...और पढ़ें

45 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर खर्च हो रहे 177 करोड़ रुपये। सूवि

45 किमी मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर खर्च हो रहे 177 करोड़ रुपये। सूवि

HighLights

  1. दशहरा से पहले पूरी होंगी तीन सड़क परियोजनाएं।

  2. 45 किमी सड़कों पर 177 करोड़ रुपये खर्च।

  3. दक्षिणांचल में कनेक्टिविटी का होगा विस्तार।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दशहरा से पहले दक्षिणांचल में तीन सड़क परियोजनाएं पूरी होने जा रही हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है और इन पर 177 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड 30 सितंबर तक इन सड़कों का निर्माण पूरा कर लेगा।

प्रांतीय खंड ने गोरखपुर-खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर 13.075 किलोमीटर लंबाई में सड़क का निर्माण 95 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया है। 60.59 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना अगले माह पूरी हो जाएगी। इसी प्रकार, महदेवा-दुधरा-सोपरा मार्ग पर टूलेन सड़क का निर्माण भी लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जिसमें 15.20 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.56 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग पर चैनेज 25.2 से चैनेज 41.33 के बीच 16.13 किलोमीटर की लंबाई में टूलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना पर 81.01 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदाई संस्था को इसे 30 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि विभाग का ध्यान सभी निर्माणाधीन सड़कों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर है।

दक्षिणांचल में अन्य सड़कों का भी चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  • भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग (चैनेज शून्य से 10.4 एवं 48 से 58 के बीच), लंबाई 20.40 किमी, लागत 95.27 करोड़ रुपये।
  • हाटा-ढेबरा-ढकवा-शिवपुर मार्ग, लंबाई 8.20 किमी, लागत 30.71 करोड़ रुपये।
  • कौड़ीराम-जगदीशपुर-डिहवा-हरपुर चीनी मिल मार्ग, लंबाई 18 किमी, लागत 52.87 करोड़ रुपये।
  • रिकौली-बनकटा मार्ग, लंबाई 9 किमी, लागत 28.11 करोड़ रुपये।
  • मिनी आईटीआई हरिहरपुर मार्ग से तहसील रोड संपर्क मार्ग, लंबाई 7.85 किमी, लागत 25.19 करोड़ रुपये।
  • उरुवा-दुधरा-पिपरी मार्ग, लंबाई 11 किमी, लागत 36.20 करोड़ रुपये।

उपेक्षित माना जाता था यह इलाका
दक्षिणांचल को कभी सबसे उपेक्षित इलाका माना जाता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से अब वहां भी रोड कनेक्टिविटी का संजाल बढ़ रहा है। 13 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 57 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली धुरियापार, उरुवा-शाहपुर-बेलघाट मार्ग चौडीकरण परियोजना का लोकार्पण कर इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दी थी।