यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khelo India Youth Games - 2025: गोरखपुर के उत्कर्ष का खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन, वॉलीबॉल टीम में दिखाएंगे अपना जलवा
Khelo India Youth Games - 2025 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए गोरखपुर के उत्कर्ष श्रीवास्तव का वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। उत्कर्ष उत्तर प्रदेश की टीम स ...और पढ़ें

HighLights
- लिब्रो पोजीशन में खेलने वाले उत्कर्ष सर्विस रिसीव कर रक्षात्मक पासिंग में हैं माहिर
- उत्कर्ष गेंद को ब्लॉक करने और बचाव करने में भी हैं उत्कृष्ट
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भारत सरकार की खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्कर्ष श्रीवास्तव का चयन वॉलीबाल टीम में हुआ है। उत्कर्ष उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगे। टीम के चयन के लिए 21 अप्रैल को प्रयागराज में ट्रायल हुआ था।
उत्कर्ष इसके पहले भी राष्ट्रीय विद्यालयी वाॅलीबाल अंडर-17 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम से राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम उप विजेता रही थी। उत्कर्ष वर्तमान में एमपी इंटर कालेज गोरखपुर में अध्ययनरत हैं और क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में अभ्यास करते हैं।
चार मई से आठ मई तक बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांपलेक्स में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें भाग लेंगी। उत्कर्ष इससे पहले कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। वह लिब्रो पोजीशन में खेलते हैं। वह विशेष रक्षात्मक खिलाड़ी हैं।
इसे भी पढ़ें- CM Yuva Udyami Yojana: 48 हजार युवाओं का आवेदन, बिना ब्याज दिया जा रहा पांच लाख का ऋण; क्या है खास
सर्विस रिसीव कर रक्षात्मक पासिंग में माहिर हैं। लिब्रो को आमतौर पर टीम का सबसे अच्छा पासर और डिफेंडर माना जाता है। उत्कर्ष गेंद को ब्लॉक कर बचाव करने में भी उत्कृष्ट हैं। वह अपने दम पर कई टूर्नामेंट जितवा चुके हैं।
खबरें और भी

उत्कर्ष को राष्ट्रीय अंडर -17 प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाने पर सीएम योगी सम्मानित कर चुके हैं। जागरण
उत्कर्ष के पिता प्रदीप श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार और मां पूजा श्रीवास्तव गृहणी हैं। उत्कर्ष के चयन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला, विधायक विपिन सिंह, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व मेयर सीताराम जायसवाल व अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें- IAS, PCS बनना अब आसान! यूपी सरकार दे रही है फ्री में तैयारी करने का मौका, इन 8 शहरों में खुलेंगे कोचिंग सेंटर
उत्कर्ष को सम्मानित कर चुके हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्कर्ष के राष्ट्रीय अंडर -17 प्रतियोगिता में भाग लेने और उप विजेता होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मानित कर चुके हैं। उत्कर्ष कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।