विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरे दिनों में जो आया काम, समय बदलते ही महिला ने उसी को दिखाया ठेंगा, अब पुलिस ने दर्ज किया केस; हैरान कर देगा यह मामला

Published: Fri, 12 Apr 2024 07:54 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने बैंककर्मी से ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपित युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपित युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

HighLights

  1. तिवारीपुर थाना पुलिस ने आरोपित युवती के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
  2. आर्थिक तंगी की जानकारी देकर बैंककर्मी से दो वर्ष में लिए थे रुपये

जागरण संवाददाता,गोरखपुर। बैंककर्मी से जान पहचान होने के बाद युवती ने आर्थिक तंगी की जानकारी देकर दो वर्ष में 1.25 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजवाने की धमकी दे रही है। बैंककर्मी की शिकायत पर आरोपित युवती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच कर रही है।

सूर्यविहार कालोनी में रहने वाले राहुल कुमार गुप्ता ने तिवारीपुर थाना पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में वरिष्ठ लेखाकार हैं। दो वर्ष पहले एक बैंककर्मी ने उनकी मुलाकात शाहपुर में खरैया पोखरे के पास की रहने वाली युवती से कराई।

इसे भी पढ़ें- चटक धूप ने बढ़ाई लोगों की मुश्‍किलें, इस शहर में बारिश के साथ पड़ सकते हैं ओले

आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी देकर युवती ने नौकरी लगवाने की सिफारिश की। कुछ दिन बाद उसकी नौकरी एक निजी अस्पताल में लग गई। इसके बाद युवती उनके घर आने जाने-लगी और उनकी पत्नी से भी नजदीकी बढ़ा ली।

इस दौरान आर्थिक तंगी की जानकारी देकर दो वर्ष में नकद व आनलाइन रुपये ले लिए। अब रुपये वापस मांगने पर दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

इसे भी पढ़ें- वंदे भारत ने ब्रेक लगाकर बचा ली 22 लाख 55 हजार रुपये की बिजली, इस सिस्‍टम का मिला लाभ

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।