विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में लिफ्ट देकर पुल के नीचे खींच ले गया, किया दुष्कर्म का प्रयास

Published: Sat, 27 Dec 2025 07:29 AM (GMT+05:30)

एक युवती के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती काम पर जा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दुकान पर छोड़ने का झांसा देकर पीड़ित को बाइक पर बैठाया था 

  2. कैंपियरगंज क्षेत्र की है घटना,शोर मचाने पर धमकी देकर भागा

जागरण संवाददाता, कैंपियरगंज। काम पर जा रही युवती को गांव के ही एक युवक ने दुकान तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोपी उसे दुकान तक पहुंचाने के बजाय पुल पर ले गया, जहां जबरन नीचे ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।पीड़ित के शोर मचाने पर छोड़कर फरार हो गया। कैंपियरगंज थाना पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

पीड़िता के अनुसार वह रोज की तरह काम पर जा रही थी, तभी बाइक लेकर गांव का युवक पहुंचा।उसने कहा कि वह भी उसी ओर जा रहा है, उसे दुकान तक छोड़ देगा। युवक की बातों पर भरोसा कर वह बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद आरोपित ने पुल के पास बाइक रोक दी।

आरोप है कि उसने युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और विरोध करने पर जबरन पुल के नीचे खींच ले गया। वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया।शोर मचाने पर राहगीर रुके तो आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्ती मंडल में 500 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 27 लाख से ज्यादा परिसर में लगाए जाने हैं स्मार्ट मीटर

घटना के बाद डरी-सहमी युवती घर पहुंची स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।कैंपियरगंज थाना पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।