Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छपरा से आनंद विहार के बीच चलेंगी विशेष रेलगाड़ियां, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का फैसला

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:14 AM (GMT+05:30)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें गो ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. होली पर छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेनें चलेंगी।

    2. ट्रेनें गोरखपुर, बस्ती, गोंडा से होकर गुजरेंगी।

    3. यात्रियों को अग्रिम आरक्षण कराने की सलाह दी गई।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो विशेष गाड़ियों के संचालन का फैसला लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वाया गोरखपुर दो जोड़ी ट्रेनों के चलने से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित होगी। ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए किया जाएगा।

    रेल प्रशासन के अनुसार, 05071/05072 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल- छपरा होली विशेष गाड़ी दो से 16 मार्च तक छपरा से प्रत्येक सोमवार को और तीन से 17 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक मंगलवार को संचालित की जाएगी।

    इसी प्रकार 05089/05090 छपरा–आनंद विहार टर्मिनल -छपरा होली विशेष गाड़ी पांच से 14 मार्च तक छपरा से प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को छह से 15 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनल तक किया जाएगा। दोनों जोड़ी विशेष गाड़ियां गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद एवं गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

    यह भी पढ़ें- CM योगी उतारेंगे भक्त प्रहलाद की आरती, गोरखपुर में चार मंचों पर सजेगा होली का उत्सव

    इन गाड़ियों में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी, वातानुकूलित तृतीय, वातानुकूलित द्वितीय और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय से पूर्व आरक्षण कराने की अपील की है। ताकि सीटों की उपलब्धता हो सके।