Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur Airport: कोलकाता की उड़ान का समय बदला, अब दोपहर में पहुंचेगा विमान; जानिए वजह

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 07:33 AM (IST)

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिगो ने कोलकाता से आने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। 1 मई से यह विमान सुबह 10.35 बजे कोलकाता से उड ...और पढ़ें

    टाइमिंग बदलने से गोरखपुर एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी। जागरण
    टाइमिंग बदलने से गोरखपुर एयरपोर्ट पर भीड़ कम होगी। जागरण

    HighLights

    1. यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए इंडिगो ने किया बदलाव
    2. एक मई से लागू होगी व्यवस्था,विमानन कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एयरपोर्ट पर विमानों की बढ़ती आवाजाही और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इंडिगो की कोलकाता से आने वाले विमान के समय में बदलाव किया गया है। एक मई से यह विमान सुबह 10:35 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। वापसी की उड़ान दोपहर 12:55 बजे होगी और कोलकाता 3:10 बजे पहुंचेगी।

    वर्तमान में यह विमान शाम 4:30 बजे गोरखपुर आता है और शाम 5:05 बजे लौटता है।अपराह्न तीन बजे से शाम छह के बीच चार विमानों के आने व जाने की वजह से एयरपोर्ट पर भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है।एक ही एप्रन होने की वजह से जब आधे घंटे के भीतर दो विमान लैंड करते हैं, तो एक को टैक्सी-वे में खड़ा करना पड़ता है।

    इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है।इस समस्या से राहत दिलाने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर तीन नए एप्रन का निर्माण चल रहा है। जुलाई 2025 तक इनके पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद एक साथ कई विमानों को पार्क करने की सुविधा होगी, जिससे समय की बचत और संचालन में सुगमता आएगी।

    इसे भी पढ़ें- यूपी रोडवेज की बसों में बढ़ा किराया, 10 प्रतिशत महंगा होगा सफर; पढ़ें परिवहन निगम का नया आदेश

    एक मई से बदलेगा समय। जागरण


    गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए कुल 13 उड़ानें रोजाना होती हैं। नए एप्रन तैयार होने के बाद इस संख्या में वृद्धि की संभावना है। चर्चा है कि कोलकाता के बाद दिल्ली की उड़ानों के समय में भी बदलाव करने की तैयारी चल रही है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में चार से सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का संचालन, तीसरी लाइन से यात्रा होगी और सुगम

    सुबह 7:30 से रात नौ बजे तक है उड़ान की अनुमति

    गोरखपुर एयरपोर्ट से सुबह 7:30 बजे से रात नौ बजे तक उड़ान भरने की अनुमति है।सुबह 9:30 बजे दिल्ली से इंडिगो का पहला विमान लैंड करता है।दोपहर बाद उड़ानों की संख्या बढ़ जाती है और यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।इससे स्थिति से निजात पाने के लिए सुबह के समय विमानों का शेड्यूल शिफ्ट करने की कोशिश चल रही है।