विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria Murder Case: 28 दिन बाद घायल अनमोल डिस्चार्ज, घटना के बाद दो अक्टूबर को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में कराया था भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
Updated: Tue, 31 Oct 2023 11:05 AM (IST)

सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया था। सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डा. योगेश पाल प्लास्टिक सर्जन डा. नीरज नथानी ...और पढ़ें

अनमोल दूबे को उसके बहन-बहनाेई को सौंपते मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. गणेश कुमार l सौ. कालेज प्रशासन
अनमोल दूबे को उसके बहन-बहनाेई को सौंपते मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. गणेश कुमार l सौ. कालेज प्रशासन

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में हुए नरसंहार में घायल 10 वर्षीय अनमोल दूबे को सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे गंभीर अवस्था में पुलिस ने दो अक्टूबर को बीआरडी मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। प्राचार्य डा. गणेश कुमार ने बच्चे को पुलिस की सुरक्षा में उसके बहन-बहनोई को सौंपा और स्वस्थ जीवन की कामना की।

सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे ट्रामा सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया था। सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डा. योगेश पाल, प्लास्टिक सर्जन डा. नीरज नथानी व न्यूरो सर्जन डा. अनिंद्य गुप्ता उसका उपचार कर रहे थे। सिर में लगभग 15 टांके लगे थे। भर्ती होने के 72 घंटे बाद उसकी तबीयत में सुधार होने लगा था।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर उसकी हालचाल जाना था और कालेज प्रशासन को बेहतर उपचार करने का निर्देश दिया था। डिस्चार्ज होते समय कर्मचारियों व अनमोल की आंखों में आंसू आ गए थे।