Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BJP District President List: इंतजार की घड़ियां समाप्त, देवेश महानगर और जनार्दन तिवारी बने जिला अध्यक्ष

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 03:06 PM (IST)

    जनार्दन तिवारी को दूसरी बार गोरखपुर का भाजपा जिलाध्यक्ष चुना गया है। संगठनात्मक चुनाव में जीत के बाद उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। वर्तमान में क्षेत्र ...और पढ़ें

    जनार्दन तिवारी दूसरी बार गोरखपुर के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। जागरण
    जनार्दन तिवारी दूसरी बार गोरखपुर के जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। जागरण

    HighLights

    1. लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्षों के नाम
    2. जनार्दन तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष, देवेश को पहली बार जिम्मेदारी

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का लंबा इंतजार रविवार को समाप्त होगा। महानगर और क्षेत्रीय कार्यालय पर अलग-अलग आयोजन कर पार्टी की ओर से नामित चुनाव अधिकारी ने नए महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया।

    तीन बार महानगर महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके देवेश श्रीवास्तव को पार्टी नेतृत्व संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के बाद महानगर अध्यक्ष चुन लिया। जिलाध्यक्ष की पद जिम्मेदारी पहले भी दो बाद इस पद को संभाल चुके जनार्दन तिवारी को सौंप दी।

    नाम की घोषणा के बाद दोनों अध्यक्षों को बधाई देने का तांता लग गया। नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों से सजा दिया। मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। नए महानगर के नाम की घोषणा सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर दोपहर बाद ही जम गए।

    इसे भी पढ़ें- भाजपा ने यूपी में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों का किया एलान, देखें पूरी लिस्ट

    भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव। जागरण


    इसी बीच चुनाव अधिकारी को वाट्सएप पर महानगर अध्यक्ष के नाम का संदेश मिला, जिसे उन्होंने तत्काल सार्वजनिक कर दिया। सूचना मिलते ही निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पटका बनाकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

    स्वागत करने वालों में महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, चिरंजीव चौरसिया, पुष्पदंत जैन, विश्वजीताशु सिंह आशु आदि ने भी शामिल रहे। महानगर अध्यक्ष चुने जाने के बाद देवेश ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर से वाराणसी और पटना तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, हाईस्पीड ट्रेन का हो चुका है सफल परीक्षण

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय माधव धाम जाकर प्रांत प्रचारक रमेश का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष ने नाम की घोषणा के लिए यही प्रक्रिया चुनाव क्षेत्रीय कार्यालय में अपनाई गई। वहां जिला चुनाव अधिकारी केदारनाथ सिंह ने जनार्दन तिवारी के नाम की घोषणा की। नए जिलाध्यक्ष को निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर ने पटका पहनाकर स्वागत किया।

    इस दौरान विधायक प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, श्रीराम चौहान व महेंद्र पाल सिंह के अलावा पूर्व विधायक बेचन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय राय की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही। दोनों नए अध्यक्ष नई जिम्मेदारी मिलने से आह्लादित दिखे।

    दोनों का यह कहना था कि पार्टी ने जो विश्वास उनपर जताया है, उसपर खरा उतरने के लिए अपनी ताकत लगा देंगे। पार्टी की सभी योजनाओंं को धरातल पर लाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। संगठन को मजबूती देते हुए उसे अधिक ऊंचाई देने का प्रयास करेंगे।

    बधाई देने वालों में ये रहे शामिल

    सांसद रवि किशन, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डा. धर्मेंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय, महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, डा. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय दुबे, बृजेश राम त्रिपाठी आदि।