विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: गोरखपुर में ईंट से हमला कर मजदूर की हत्या, गाली देने पर हुआ था विवाद; आरोपी गिरफ्तार

Published: Sat, 15 Mar 2025 07:23 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में ...और पढ़ें

रामगढ़ताल थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित। सौ. इंटरनेट मीडिया
रामगढ़ताल थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित। सौ. इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. गाली देने के विरोध पर वारदात को दिया अंजाम
  2. रामगढ़ताल क्षेत्र के महेवा बांध पर हुई वारदात

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में महेवा बांध पर गुरुवार की देर रात गाली देने के विरोध पर पथरा निवासी हरिओम पांडे ने ईंट से हमला कर चकरा दोयम गांव के मजदूर कन्हई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से बेटा जिला अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह कन्हई की मृत्यु हो गई। बेटे रमाकांत की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

महेवा में रहने वाले सूक्खू गुप्ता के घर की कन्हई रखवाली करता था। गुरुवार रात महेवा बांध के पास उसकी पथरा निवासी हरिओम पांडे, जो शराब के नशे में था, से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर हरिओम गाली-गलौज करने लगा, जिसका कन्हई ने विरोध किया।

इसे भी पढ़ें- Vande Bharat Food: अब वंदे भारत में भी मिलेंगे चिप्स-बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक, रेलवे का नया फैसला

इसी दौरान हरिओम ने पास में पड़े ईंट से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। कन्हई गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन आरोपित फरार हो गया। सूचना पर कन्हई का बेटा रमाकांत मौके पर पहुंचा और उन्हें जिला अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रामगढ़ताल थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित। सौ. इंटरनेट मीडिया


शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हत्या की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार सुबह आरोपित हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में फल-सब्जी विक्रेताओं के लिए नए लाइसेंस पर लगी रोक, जाम से बचने के लिए प्रशासन ने लिया फैसला

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।