यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गोरखपुर में पति ने पत्नी को हथौड़े से पीटकर की हत्या, डायल 112 पर दी सूचना, बोला- साहब किसी और से करती थी बात इसलिए...
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेलघाट। दूसरे से नजदीकी होने के संदेह में शनिवार की सुबह शंकरपुर गांव में युवक ने हथौड़े से सिर पर हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। फोरेंसिक टीम के साथ बेलघाट थाना पुलिस पहुंची तो वह शव के पास हथौड़ा लेकर बैठा था।
सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। बेलघाट के शंकरपुर गांव के रहने वाले नकुल गुप्ता की शादी वर्ष 2016 में बांसगांव के तिघरा रुद्रमन गांव की सोनी गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद से ही नकुल अपनी पत्नी पर संदेह करता था।
इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। इसको लेकर दोनों के परिवार में कई बार पंचायत भी हुई थी। शनिवार की सुबह विवाद होने पर नकुल गुप्ता ने हथौड़े से सोनी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें-गोंडा रेल हादसे से पहले लाइन में तकनीकी गड़बड़ी बताने वाला कीमैन बर्खास्त, रेल आवास वापस करने का निर्देश
घटना के समय पांच वर्षीय बेटी दरवाजे पर खेल रही थी। पुलिस के पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई। सोनी की मां कुसमावती ने तहरीर में लिखा है कि नकुल ने पहले भी कई बार बेटी पर हमला किया था। सोनी की पांच वर्षीय बेटी को वह अपने साथ ले गई हैं।
खबरें और भी
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी का संबंध किसी और से होने के संदेह में हथौड़े से हमला कर हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया गया है। सास ने हत्या का केस दर्ज कराया है।
इसे भी पढ़ें-स्कूल कैंपस में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, शिक्षक और कर्मचारियों ने 'क्लास' में छुपकर बचाई जान
विदेश में करता था काम शक होने पर लौट आया
शंकरपुर गांव निवासी नकुल गुप्ता विदेश में रहकर काम करता था। उसे पत्नी पर शक था कि वह किसी से फोन पर बात करती है। डेढ़ वर्ष पहले वह लौटा आया। बीच में एक बार फिर बाहर कमाने गया लेकिन कुछ दिन में वहां से घर वापस आ गया। नकुल और सोनी के बीच फोन पर भी अक्सर विवाद होता था।