Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहां गायब हो गई कोर्ट के लिए निकली दुष्कर्म पीड़िता... आरोपी ने कही ऐसी बात मच गई खलबली

    Updated: Sat, 26 Apr 2025 11:41 AM (IST)

    खजनी क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता जो कोर्ट में पेशी के लिए आई थी अपने बेटे के साथ लापता हो गई है। आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन करके बताया कि उसके ...और पढ़ें

    दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने से मचा हड़कंप। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
    दुष्कर्म पीड़िता के लापता होने से मचा हड़कंप। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. खजनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने युवक पर दर्ज कराया था दुष्कम का मुकदमा
    2. गुरुवार को कोर्ट में पेशी पर आए थे दोनों पक्ष के लोग,निकलने के बाद हुई घटना

    जागरण संवाददाता, उरुवा बाजार। दुष्कर्म के आरोपित संग कोर्ट में पेशी पर आयी महिला अपने बेटे संग लापता हो गई है। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों साथ चले गए। खोजबीन के बाद महिला का पता न चलने पर परिवार के लोगों ने कैंट थाने में सूचना दी।

    आरोप है कि इसी बीच दुष्कर्म के आरोपित ने महिला के भाई को फोन कर बताया कि मेरे छोटे भाई ने तुम्हारी बहन को मार डाला है। गुमशुदगी दर्ज कर कैंट थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    खजनी क्षेत्र की रहने वाली महिला की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। गांव के रहने वाले युवक से भी उसकी नजदीकी थी। महिला ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को दोनों कोर्ट में पेश हुए थे।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: पत्नी और सास के तानों से तंग आकर युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे माफ कर देना मां

    महिला अपने तीन वर्षीय बेटे, मां, बहन व भाई के साथ आयी थी। न्यायालय में युवक ने महिला को अपने साथ रखने और शादी करने का हलफनामा पेश किया। कचहरी से बाहर निकलने पर दोनों पक्ष गन्ने का जूस पीने के लिए रुके। इसी महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ गायब हो गई।

    आरोपित युवक व उसके छोटे भाई का भी लापता थे। मां-बहन व भाई ने महिला को देर शाम तक ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। मोबाइल फोन बंद होने पर अनहोनी की आशंका में महिला के भाई ने आरोपित को काल किया तो उसने बताया कि मेरे छोटे भाई ने तुम्हारी बहन को मारकर फेंक दिया है। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए और इसकी शिकायत लेकर कैंट थाने गए तो खजनी भेज दिया गया।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही कार ने एक परिवार के सात लोगों को रौंदा, मां-बेटी की मौत

    वहां पहुंचने पर बताया गया कि घटनास्थल कचहरी है इसलिए कैंट थाने जाए। शुक्रवार को भाई की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज की। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की खोजबीन चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।