विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल से अयोध्या की राह होगी आसान, 707 करोड़ की लागत से बन रहा पुल व सड़क; सीएम योगी ने किया निरीक्षण

Published: Sun, 20 Apr 2025 10:36 PM (IST)

Gorakhpur News नेपाल से अयोध्या की यात्रा अब और आसान होने जा रही है। गोरखपुर में 707 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

नेपाल से अयोध्या की राह होगी आसान, 707 करोड़ की लागत से बन रहा पुल व सड़क
नेपाल से अयोध्या की राह होगी आसान, 707 करोड़ की लागत से बन रहा पुल व सड़क

HighLights

  1. हर्बर्ट बांध पर बन रहे फोरलेन मार्ग का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण
  2. दो फोरलेन सड़क और रेल उपरिगामी पुल के निर्माण पर खर्च हो रहे 707 करोड़ रुपये

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 707 करोड़ रुपये की लागत से बन रही दो फोरलेन सड़कों और रेलवे ओवरब्रिज को सुगम यातायात का माध्यम बताया। कहा, महानगर के बाहरी हिस्से को फोरलेन की कनेक्टिविटी मिलने से नेपाल से गोरखपुर के रास्ते अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी।

हर्बर्ट बांध पर चल रहे निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों का माल सुगम तरीके से उन तक पहुंच सकेगा।

हर्बर्ट बांध पहुंचे सीएम योगी 

गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह रुद्राभिषेक और जनता दर्शन करने के बाद विकास कार्यों की गुणवत्ता व प्रगति देखने हर्बर्ट बांध पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांध पर फोरलेन के कार्यों का निरीक्षण किया। राजघाट से डोमिनगढ़, माधोपुर तटबंध होते हुए सोनौली मार्ग और रेल उपरिगामी पुल के निर्माण कार्यों पर संतोष जताया।

निरीक्षण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फोरलेन से बाढ़ बचाव के साथ ही यातायात की बड़ी समस्या का समाधान होगा। गोरखपुर चारों ओर से पानी से घिरा हुआ क्षेत्र है। राप्ती नदी की बाढ़ से महानगर को बचाने के लिए हर्बर्ट बांध तो रोहिन नदी से महानगर को बचाने के लिए माधोपुर तटबंध बना हुआ है।

अधिकारियों को सीएम योगी ने दिए निर्देश

राप्ती और रोहिन नदी का संगम डोमिनगढ़ में होता है। इस इलाके में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क जाम के साथ बाढ़ से बचाव का भी माध्यम बनेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बहरामपुर रेग्युलेटर नंबर एक के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। बहरामपुर चुंगी में जनसभा से पूर्व फोरलेन सड़क का नक्शा देखकर जानकारी ली। यहां उन्होंने कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड- दो) के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।