विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क पहुंचा गोरखपुर की कनुप्रिया का हुनर, राधिका मर्चेंट ने शेफ विकास खन्ना को बांधी उनकी बनाई जलेबी राखी

Published: Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM (IST)

गोरखपुर की मूल निवासी कनुप्रिया टिबरेवाला द्वारा डिज़ाइन की गई जलेबी के आकार की अनोखी राखी न्यूयॉर्क में छाई रही।

विकास खन्ना जलेबी राखी और राधिका मर्चेंट अंबानी

विकास खन्ना जलेबी राखी और राधिका मर्चेंट अंबानी

HighLights

  1. कनुप्रिया टिबरेवाला की जलेबी राखी न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध हुई।

  2. राधिका मर्चेंट अंबानी ने शेफ विकास खन्ना को बांधी।

  3. यह भारतीय कारीगरी की खूबसूरत मिसाल बनी है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर की मूल निवासी कनुप्रिया टिबरेवाला का हुनर न्यूयॉर्क तक पहुंच गया। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध रेस्तरां बंगला में राधिका मर्चेंट अंबानी ने शेफ विकास खन्ना को जो जलेबी के आकार की अनोखी राखी बांधी, उसे कनुप्रिया के हैदराबाद स्थित बच्चों के लग्जरी ब्रांड पंक्षी ने डिजाइन और हस्तनिर्मित किया था।

यह राखी पंक्षी के 2026 रक्षाबंधन संग्रह ‘दिल की धड़कन’ का हिस्सा है, जो भारतीय मिठाइयों, रंगीन बाजारों, बचपन की यादों और भाई-बहन के प्रेम से प्रेरित है।

बंगलो के रक्षाबंधन समारोह के लिए भेजे गए विशेष संग्रह में शामिल इस राखी ने शेफ विकास खन्ना द्वारा साझा वीडियो के बाद खूब चर्चा बटोरी।

कनुप्रिया ने कहा कि इसे भारत की खुशियों और रक्षाबंधन की मिठास की छोटी-सी झलक के रूप में बनाया था। गोरखपुर से हैदराबाद और फिर न्यूयॉर्क पहुंची यह राखी भारतीय कारीगरी की खूबसूरत मिसाल बनी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चलती ट्रेन से गिरे 500-500 के नोट, बटोरने के लिए लोगों की उमड़ पड़ी भीड़