विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडप बना अखाड़ा: शादी में बरातियों को मछली नहीं मिलने पर जमकर हुई मारपीट, चले ईंट पत्थर, बुलानी पड़ी पुलिस

Published: Tue, 23 Apr 2024 10:20 AM (GMT+05:30)

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में भयंकर मारपीट हो ...और पढ़ें

बारात में कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए।
बारात में कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए।

HighLights

  1. गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गोरखनाथ रामपुर नयागांव से आई थी बरात
  2. पीआरवी के पहुंचने पर भागे मनबढ़, रातभर पुलिस ने रुककर कराई शादी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में कुछ बराती खाने में मछली नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। उन्होंने लड़की के भाई पर खाने की थाली फेंक दी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर चले।

पुलिस के पहुंचने पर आरोपित फरार हो गए। बाद में गुलरिहा थाने की पुलिस ने मामले को शांत कराया, रातभर रुककर शादी का कार्यक्रम संपन्न कराया। हालांकि इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रामपुर नयागांव से एक युवक की बरात गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी। लड़की पक्ष के लोग वर पक्ष का धूमधाम से स्वागत किए। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद लड़की वाले आगे की तैयारी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें- पेपर लीक गिरोह का सरगना इस एप के जरिए करता था बातचीत, इसका आतंकी, नक्सली और कुख्यात अपराधी करते हैं इस्‍तेमाल

इसी बीच बरात में पहुंचे 10 युवक नशे में रात एक बजे खाने की मांग करने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें चावल और रोटी लाकर दे दिया। युवक मछली का इंतजार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस एयरपोर्ट को बनाया जाएगा हाईटेक, केंद्र सरकार से होगा 900 करोड़ रुपये का करार

दो-तीन बार देरी का कारण पूछने के बाद मनबढ़ युवकों ने लड़की के भाई को बोलते हुए उसके ऊपर खाने की थाली फेंक दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मामला मारपीट में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट, पत्थर और लाठी डंडे चले। चार लोगों को गंभीर चोटें आई। लड़की पक्ष की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपित बराती फरार हो गए।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में लड़की की शादी संपन्न कराई गई है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।