गोरखपुर के पीपीगंज स्टेशन में बिजली के खंभे पर टिनशेड लगाने से फैला करंट, लोगों की जान खतरे में
पीपीगंज में एक मिठाई दुकानदार ने बिजली के खंभे से टिनशेड बांधकर 15 फीट तक अतिक्रमण किया, जिससे शनिवार रात लोगों को करंट का झटका लगा। बिजली विभाग ने ता ...और पढ़ें

पीपीगंज में टिनशेड से घिरे पोल में करंट की जांच करते बिजलीकर्मी। -जागरण
HighLights
मिठाई दुकानदार ने बिजली पोल पर अवैध टिनशेड लगाया।
टिनशेड से करंट फैलने पर लोगों को झटका लगा।
बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का डर।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पीपीगंज में रेलवे कैंटीन के पास स्थित मिठाई के दुकानदार की मनमानी से शनिवार को लोगों की जान खतरे में पड़ गई। दुकानदार ने बिजली पोल में टिनशेड बांधकर 15 फीट आगे तक कब्जा कर लिया है।
रात आठ बजे पोल के पास खड़े कुछ लोगों को करंट का झटका लगा तो अफरातफरी मच गई। टिनशेड से बिजली का केबल भी सटा मिला। कर्मचारियों ने गड़बड़ी तो दूर कर दी लेकिन न तो दुकानदार को नोटिस दिया और न ही पोल को टिनशेड से मुक्त कराया।
पीपीगंज संवाद सूत्र के अनुसार पीपीगंज नगर के मुख्य चौराहे पर रेलवे परिसर में रेलवे कैंटीन के पास संजय मद्धेशिया की मिठाई की दुकान है। दुकान के सामने बिजली का पोल लगा है। लोहे के पोल को कब्जा करते हुए दुकानदार ने आगे तक टिनशेड लगा दिया है। शनिवार रात तकरीबन आठ बजे पाेल के पास पहुंचे कुछ लोगों को करंट का झटका महसूस हुआ। लोगों की सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए लागू होगी एक समान व्यवस्था, देशभर में आएगी एकरूपता
बिजली के पोल को भी कर दिया है पेंट
बिजली निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों के सामने ही पोल पर न सिर्फ कब्जा किया गया है वरन इसे रंग भी दिया गया है। एक तरफ बिजली निगम के अभियंता लोगों को पोल से दूर रहने की सलाह देते फिर रहे हैं तो दूसरी तरफ पोल पर ही टिनशेड बांध दिया गया है। लोगों का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
खबरें और भी
प्रकरण संज्ञान में नहीं है। यदि पोल पर टिनशेड लगा दिया गया है तो यह पूरी तरह गलत है। एसडीओ और जेई को मौके पर भेजा जाएगा। टिनशेड हटवाया जाएगा।
-संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, कैंपियरगंज खंड