विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल को मिलेगी सौगात, पीएम मोदी गोरखपुर में खाद कारखाना-AIIMS की रखेंगे आधारशिला

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 21 Jul 2016 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 08:40 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्स की आधारशिला रखेंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

News Article Hero Image

गोरखपुर (जेएनएन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर में खाद कारखाना व एम्स की आधारशिला रखेंगे। इसके पहले वह गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री खाद कारखाना परिसर में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे। वह भारतीय वायुसेना के विमान से सुबह 10.45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। गोरखपुर में वह तीन घंटे 10 मिनट तक रहेंगे।

मोदी से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी की देखरेख में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया गया। कार्यक्रम में उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगमंत्री कलराज मिश्र, ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सहित कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को गोरखपुर के एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर स्वागत करने के तुरंत बाद लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

पीएम का कार्यक्रम

  • सुबह 9.25 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली से रवाना होंगे
  • 10.45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
  • 10.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा एयरपोर्ट से मुख्य कार्यक्रम स्थल खाद कारखाना के लिए रवाना होंगे
  • 11.10 बजे खाद कारखाना परिसर में बने हेलीपैड पर उतरेंगे
  • 11.15 बजे खाद कारखाना परिसर से सड़क से रवाना होकर 11.25 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे
  • 11.25 से 11.45 बजे तक गोरखपुर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ प्रतिमा अनावरण में हिस्सा लेंगे
  • 11.50 बजे गोरखनाथ मंदिर से सड़क मार्ग के जरिए वापस होकर 12 बजे खाद कारखाना पहुंचेंगे
  • 12 से 12.10 बजे खाद कारखाना व एम्स का शिलान्यास करेंगे
  • 12.15 बजे से 1.15 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे
  • 1.20 बजे जनसभा स्थल से चलकर 1.25 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे
  • 1.30 बजे हेलीकाप्टर से चलकर 1.50 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे
  • 1.55 बजे विमान से दिल्ली के लिए वापस हो जाएंगे
  • 3.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे

ऐतिहासिक होगी रैली : केशव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 जुलाई की रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया। कहा कि एम्स और खाद कारखाना गोरखपुर समेत समूचे पूर्वांचल की जरूरत थी। वर्षों से इसकी मांग हो रही थी। जनता की इस जरूरत को नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया है। इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल की जनता को शिलान्यास के मौके पर बड़ी संख्या में आकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताना चाहिए। यह पूछने पर कि क्या रैली के जरिए भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए किसी चेहरे को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तुत करने का संदेश देगी? उनका जवाब था कि फिलहाल तो विकास की ही बात करें। रैली से क्या संदेश दिया जाएगा इसके लिए प्रतीक्षा करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।