Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर में महिला डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, रिश्तेदार को फंसाने के लिए रची थी साजिश

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 09:29 AM (GMT+05:30)

    बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल की महिला चिकित्सक को पत्र भेजकर रंगदारी मांगने वाला आरोपित मऊ का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उसक ग ...और पढ़ें

    गोरखपुर में महिला डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    गोरखपुर में महिला डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महिला चिकित्सक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपित को क्राइम ब्रांच व बड़हलगंज थाना पुलिस की टीम ने दबोच लिया। आरोपित मऊ जिले का रहने वाला है। गोला क्षेत्र में उसकी रिश्तेदारी है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

    यह है मामला

    शहर में मेडिकल कालेज रोड पर रहने वाली डा. रोली पुरवार बड़हलगंज स्थित दुर्गावती हास्पिटल में चिकित्सक हैं। मंगलवार की दोपहर में उन्हें एक पत्र मिला जो 25 सितंबर को गोला बाजार पोस्ट आफिस से भेजा गया था। पत्र में लिखा था तीन दिन के अंदर 20 लाख रुपये न देने पर जान से मार दिया जाएगा। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम खुर्शीद नदीम व पता गोला के वार्ड नंबर सात लिखा था।

    यह भी पढ़ें, Rs 2000 Note: गोरखपुर के बैंकों में चार माह में डेढ़ अरब से अधिक के दो हजार के नोट जमा, 30 सितंबर तक है मौका

    छानबीन में सामने आई ये बात

    महिला चिकित्सक की शिकायत पर रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर बड़हलगंज थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही थी। छानबीन में पता चला कि मऊ के रहने वाले आरोपित की गोला क्षेत्र में रिश्तेदारी है। अपने रिश्तेदार से उसका विवाद चलता है, जिसे फंसाने के लिए उसने महिला चिकित्सक को पत्र भेजकर रंगदारी मांगी थी। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने बहू को जलाने का किया प्रयास, मारपीट कर घर से निकाला

    खबरें और भी