यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Today: ताजनगरी में पारा पहुंचा 40 पार, इससे भी गर्म रहे यह तीन शहर, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
UP Weather Today Update अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी ह ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
आगरा: फिर 40 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान
आगरा शहर में तीन दिन बाद सोमवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सुबह मौसम ठीक था, लेकिन दोपहर में सूरज के तेवरों ने पसीना छुड़ाया। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में दोपहर के समय तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला था।
12 अप्रैल को 39.6, 13 को 38.0 और 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली थी। सोमवार को सुबह बादल छाए रहने से मौसम सुहावना था। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तीखे होते गए।
इसे भी पढ़ें- नमस्ते! मैं ईवीएम हूं... इन नौ पांइट में मुझे जानकर मन में नहीं रहेगा कोई सवाल
दोपहर में तेज हवा चलने पर गर्मी से राहत शहरवासियों को मिली। अधिकतम तापमान में रविवार की अपेक्षा तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक दोपहर में 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। 19 को गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान यथावत बना रहेगा।
खबरें और भी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दोपहर के समय तेज सतही हवा चलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।
प्रदेश में शहरों की स्थिति क्रम
अधिकतम- तापमान
प्रयागराज-41.5 2
कानपुर, वाराणसी- 40.8 3
आगरा- 40.4
बरेली में मंगलवार को हल्की बादल छाए रहने का अनुमान हैं। गोरखपुर में मंगलवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज रफ्तार से धूल भरी हवा चलेगी। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कानपुर में हल्के-मध्यम बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
इसे भी पढ़ें-बिजली का बिल अधिक है बाकी तो ना हो परेशान, जमा करें मात्र यह धनराशि और घर में फैलेगी ‘रोशनी’
रायबरेली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह व रात में धीमी गति से हवाएं चलने के आसार हैं। सोमवार को मौसम साफ रहा व दिनभर धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 52 प्रतिशत रहेगी।
गर्म हवाएं मध्य अप्रैल में बढ़ाएंगी दिन का तापमान
प्रयागराज में बढ़ती गर्मी से राहत दिलाने वाले बादल अब तेज सतही हवाओं के आगे बेअसर होंगे। गर्म हवाएं तापमान को बढ़ाएंगी और अधिकतम तापमान 40 और 42 डिग्री के बीच पहुंचेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अगले चार दिन तेज हवाएं गर्मी का असर बढ़ा देंगी। हालांकि बीच-बीच में बादल आकर राहत भी देंगे पर अगले एक सप्ताह गर्मी परेशान करेगी।
मौसम विभाग ने मंगलवार से तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी किया है तो करीब चार दिन तक चल सकता है। सोमवार को धूप खिली रही और दोपहर बाद चली हवाओं में लोगों को गर्मी महसूस हुई। दोपहर दो बजे के करीब चेहरे को झुलसाने वाली हवाएं चली। मौसम विभाग की मानें तो 16 से 19 अप्रैल तक तेज हवाएं चल सकती है, हालांकि 20 अप्रैल या इसके बाद हल्के बादलों की उपस्थिति से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।