विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस कोटेदार की हरकत जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, राशन की जगह तौल रहा था यह सामान

Published: Thu, 04 Apr 2024 08:17 AM (GMT+05:30)

quota shop उत्‍तर-प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटहट के जैनपुर में ...और पढ़ें

कोटे की दुकान को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
कोटे की दुकान को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

HighLights

  1. भटहट के ग्राम पंचायत जैनपुर का कोटेदार पुरानी मशीन से तौल रहा था राशन
  2. शिकायत के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने की जांच, कई कोटेदार अब भी कर रहे मनमानी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। quota shop suspended कोटेदारों की मनमानी के खिलाफ जनता ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। जहां लोग जागरूक होकर सही तौल पर राशन मांग रहे हैं वहां आपूर्ति विभाग जांच करा रहा है। भटहट के जैनपुर में बुधवार को कोटे की दुकान को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

वह नई तौल मशीन पर राशन की जगह गिट्टी तौल रहा था। ब्लाक में पहले भी एक दुकान निलंबित हुई थी। हालांकि अब भी कई कोटेदार नई व्यवस्था के बाद भी तौल में मनमानी कर रहे हैं। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सही तौल पर राशन न देने वाले कोटेदारों पर हर हाल में कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें- सूरज की गर्मी से लोग परेशान, इस शहर का तापमान रहा सबसे ज्‍यादा

भटहट संवाददाता के अनुसार मार्च से ई पास मशीन से जुड़ी नई तौल मशीन से राशन वितरण की व्यवस्था शुरू की गई है। ग्राम पंचायत जैनपुर में कोटेदार नई तौल मशीन पर पहले से ही गिट्टी से भरे बोरों को रखकर तौल की प्रक्रिया पूरी कर देता था, लाभार्थियों को पुरानी तौल मशीन से कम राशन देता था। गांव के अमरजीत कनौजिया ने इसकी शिकायत डीएम और आयुक्त खाद्य एवं रसद से की थी। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान का छोटा भाई कोटे की दुकान का संचालन करता है।

इसे भी पढ़ें- आज गोरखपुर समेत तीन सीटों की तैयारी पर चर्चा करेंगे सीएम योगी, इन सांसदों को देंगे चुनावी जीत मंत्र

बता दें कि शिकायतकर्ता अमरजीत कनौजिया ने जिलाधिकारी एवं आयुक्त खाद्य एवं रसद को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कोटेदार मुन्नीलाल की दुकान का संचालन ग्राम प्रधान के छोटे भाई द्वारा वर्षों से किया जाता है। नई तौल मशीन पर बोरे में गिट्टी भरकर लाभार्थियों से ई पास मशीन पर फिंगरप्रिंट लिया जा रहा था। पर्ची निकलने के बाद लाभार्थियों को पुरानी मशीन से 20 मीटर की दूरी पर राशन दिया जा रहा था। विरोध करने पर अभद्रता की गई।

आपूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घटतौली की शिकायत हुई थी। इस आधार पर 27 लाभार्थियों का बयान दर्ज किया गया। शिकायत सही पाए जाने पर रिपोर्ट भेजी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है।

तौल सही न मिल रहा हो तो करें शिकायत

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तौल को पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। यदि कोटेदार मनमानी कर रहे हैं तो इसकी शिकायत करें। आपूर्ति विभाग जांच कर कार्रवाई करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।