यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Railway News: ट्रेन के कंफर्म टिकट के लिए मारामारी, जानिए कितना करना होगा इंतजार?
Railway News 31 दिसंबर तक सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं। स्लीपर श्रेणी में नो रूम (टिकटों की बुकिंग बंद) है। एसी क्लास में भी नो रूम की स्थिति बनी हुई ...और पढ़ें

HighLights
- 31 दिसंबर तक पूरी तरह फुल हैं लंबी दूरी की सभी गाड़ियां, किसी भी ट्रेन में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट
- मुंबई व पुणे जाने वाली ट्रेनों की स्थिति बेहद खराब, दिल्ली, गुजरात और चेन्नई की राह भी मुश्किल
- छठ पर्व बाद आज तक सामान्य नहीं हुई रेलवे की यात्रा, टिकट व सीट के लिए चल रही मारामारी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ पर्व बाद आज तक रेलवे की यात्रा सामान्य नहीं हुई। गोरखपुर से दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और चेन्नई आदि राज्यों की यात्रा करने वाले पूर्वांचल और बिहार के लोगों में कन्फर्म आरक्षित टिकट और सीट के लिए मारामारी मची हुई है। मुंबई और पुणे की स्थिति तो बेहद खराब है। 31 दिसंबर तक सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं। स्लीपर श्रेणी में नो रूम (टिकटों की बुकिंग बंद) है। एसी क्लास में भी नो रूम की स्थिति बनी हुई है। 100 से अधिक वेटिंग चल रहा है। अब नए साल में ही कंफर्म टिकट मिलेगा। लोगों को अभी इंतजार करना होगा।
छठ पर्व बाद अभी तक सामान्य नहीं हो पाई रेलवे की यात्रा
खबरें और भी
पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रूटों पर 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। अभी भी मांग के अनुसार विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मांग बढ़ी तो और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा सुनियोजित तरीके से क्षमता विस्तार का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। यात्री सुविधाएं रेलवे की प्राथमिकताओं में हैं।
- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- पूर्वोत्तर रेलवे