विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला राम सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार, ISI एजेंट को भेज रहा था भारतीय नौसेना की जानकारी

Published: Mon, 20 May 2024 07:30 AM (IST)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले पिपराइच के राम सिंह को एटीएस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन ...और पढ़ें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला राम सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला राम सिंह गोरखपुर से गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले पिपराइच के राम सिंह को एटीएस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन तक चली पूछताछ व जांच में पता चला कि गोवा में शिपयार्ड नेवल बेस पर पार्ट टाइम वर्कर के रूप में काम करने के दौरान उसने आइएसआइ एजेंट को नौसेना के बारे में कई महत्वपूर्ण सूचना व युद्धक जहाजों की फोटो भेजी है।

खाते से लेनदेन की पुष्टि होने पर एटीएस ने उसके ऊपर राज्य के विरुद्ध अपराध करने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पूछताछ व जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर एटीएस की टीम राम सिंह के सहयोगियों की तलाश कर रही है।

कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से भेजा जा रहा था धन

एटीएस को खुफिया स्रोतों से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि आइएसआइ के एजेंट छद्म नामों से भारतीय नौसेना के कर्मचारियों तथा शिपयार्डों में काम करने वाले प्राइवेट व्यक्तियों के संपर्क में हैं। कर्मचारियों को बहला फुसलाकर या धन का लालच देकर भारतीय नौसेना से संबंधित गोपनीय एवं संवेदनशील सूचनाएं व दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके लिए इन कर्मचारियों को विभिन्न माध्यमों से धन भेजा जा रहा है।

इस सूचना को विकसित करने पर पता चला कि पिपराइच के रमवापुर गांव का रहने वाला राम सिंह पाकिस्तानी महिला जासूस कीर्ति कुमारी (छद्म नाम) के संपर्क में है और पाकिस्तानी एजेंट राम सिंह के बैंक खाते में लगातार धन मुहैया करा रहे हैं।

इतना ही नहीं राम सिंह ने भी पाकिस्तानी एजेंटों के लिए भारतीय नौसेना व सेना की गोपनीय सूचना देने वाले साथियों को धन उपलब्ध कराया।

एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि पहले राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: Amethi Lok Sabha Seat : 18 लाख मतदाता करेंगे 'अमेठी' के भाग्य का फैसला, स्मृति और प्रियंका की साख का यह चुनाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।