Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Monsoon In Gorakhpur: गोरखपुर में मानसून की जोरदार दस्‍तक, गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 07:15 AM (GMT+05:30)

    Monsoon In Gorakhpur उत्‍तर प्रदेश में बारिश का इंतजार हो रहा था। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को छिटपुट बरसात और ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदला और लोगों ...और पढ़ें

    मानसून की बारिश में आते-जाते लोग। जागरण
    मानसून की बारिश में आते-जाते लोग। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर में मानसून की दस्तक का अहसास
    2. आज से शुरू होगा वर्षा का क्रम, कल-परसों में अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान

     जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार तड़के सुबह तीन बजे से झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और किसानों को फसल के लिए राहत दे दी। बता दें कि सोमवार की शाम आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। तेज हवाओं ने भी उनका साथ दिया। बिजली चमकी, बादल गरजे और वर्षा शुरू हो गई।

    मात्र आधे घंटे की वर्षा ने मानसून की दस्तक का अहसास करा दिया। वर्षा का यह क्रम जारी रहेगा, ऐसा मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय और मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी ने बताया था कि मंगलवार को छिटपुट वर्षा होगी लेकिन उसके बाद अगले दो दिन हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। ऐसे में पूर्वानुमान सही साबित हुआ खूब बारिश हो रही है।

    मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून ने पूर्वी उत्तर में दस्तक दे दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में वर्षा का क्रम शुरू हो गया है। लगातार तीन दिन मंडलीय वर्षा के बाद मौसम विभाग की ओर से मानसून का आना पुष्ट हो जाएगा। मौसम मेंं बदलाव के चलते गर्मी ने अपने पांव खींचने शुरू कर दिए हैं।

    इसे भी पढ़ें- जुलाई में 10 दिन होगी शादियां फिर करना होगा चार महीने इंतजार, यहां देखें 2024 में सात फेरे लेने का शुभ मुहूर्त

    अधिकतम तापमान का बीते चार दिन से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड होना इसका प्रमाण है। बादलों की मौजूदगी ने न्यूनतम तापमान को नहीं घटने दिया है। इसकी वजह से रात को अभी भी गर्मी से बहुत राहत नहीं मिल सकी है।

    खबरें और भी

    वर्षा का सिलसिला बढ़ने के साथ अधिकतम ही नहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले तीन-चार दिन तक अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में सुबह हुआ आदेश, दोपहर में चलने लगा बुलडोजर, प्रशासन के एक्‍शन से मचा हड़कंप