Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Route Diversion in Gorakhpur: गोरखपुर शहर में आज से दीपावली तक इन रास्तों पर बचकर निकलें, बंद रहेंगी ये सड़कें

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 08:19 AM (IST)

    Route diversion in Gorakhpur गोरखपुर शहर में धनतेरस से लेकर दीपावली तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वहीं कु ...और पढ़ें

    आज से दीपावली तक कई रास्तों पर नहीं चल सकेंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    आज से दीपावली तक कई रास्तों पर नहीं चल सकेंगे वाहन। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। धनतेरस व दीपावली पर्व पर बाजार में होने वाली भीड़ की वजह से यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन किया है। एसपी यातायात श्यामदेव ने बताया कि शुक्रवार (10 नवंबर) की सुबह 10 बजे से 12 नवंबर को रात 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। दो पहिया व चार पहिया वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े होंगे। निर्देश की अवहेलन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

    इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन

    • कालीमंदिर से गोलघर की तरफ लोडर , आटो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • कचहरी चैराहा से गणेश चौराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चौराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा, विजय चौराहा से गणेश चौराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ लोडर, आटो एवं ई-रिक्शा नहीं जाएंगे।
    • गणेश चौक से विजय चौराहा व विजय चौक से एडी चौराहा व आर्य नगर चौराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
    • कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा व घोष कम्पनी चैराहा से नक्खास चौक एवं टाऊन हाल से एडी चौक तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
    • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा ई-रिक्शा इस अवधि में प्रतिबंधित रहेगें।
    • अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन और रिक्शा इस अवधि में प्रतिबंधित रहेगें।
    • दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चैक की तरफ सभी प्रकार के लोडर, आटो एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
    • मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों और रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
    • बर्फखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा, घंटाघर चैराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
    • सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

    यहां खड़े होंगे वाहन

    • मल्टीलेवल पार्किंग जलकल
    • सिटी माल के के सामने
    • सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
    • कचहरी टाउनहाल मैदान
    • कचहरी क्लब पार्किंग
    • सम्बंधित माल/प्रतिस्थान की पार्किंग

    इन रास्तों पर चलेंगे वाहन

    • सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राइवेट भारी वाहन नौसढ़, टीपी नगर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची होते हुए भगवानपुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जाएंगे।
    • इसी प्रकार फरेन्दा, पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाइजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी, कौवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज, टीपीनगर, नौसढ़ से बाहर जाएंगे।
    • रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।