Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर ऑटो चालक फरार

    By JITENDRA KUMAREdited By: Vivek Shukla
    Updated: Thu, 26 Jun 2025 07:47 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला से ऑटो चालक ने प्रेम किया। शादी का झांसा देकर 16 महीने तक उसका य ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कोलकाता की रहने वाली है पीड़िता, शहर के एक फैक्ट्री में करती है काम

    2. 16 महीने से रह रही थी युवक के घर, स्वजन पर गर्भपात कराने का आरोप

    जागरण संवाददाता, पीपीगंज। कोलकाता की रहने वाली एक महिला से आटो चालक ने प्रेम किया। शादी का झांसा देकर 16 महीने तक उसका यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर चालक फरार हो गया। पीड़िता उसके पीपीगंज स्थित घर पहुंचकर रहते हुए आरोपित की तलाश करने लगी। इसी बीच उसका गर्भपात हो गया।

    महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक व उसके स्वजन पर दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। शहर के एक फैक्ट्री में रहकर वह काम करती थी। 16 महीने पहले उसकी मुलाकात पीपीगंज के आटो चालक से हुई।

    प्रतिदिन यात्रा के दौरान उसकी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों शहर में एक किराए के कमरे में रहने लगे। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर चालक उसका योन शोषण किया। गर्भवती होने पर जब उसने शादी की बात की तो वह कमरे से फरार हो गया।

    इसके बाद ढूढते हुए उसके घर पहुंची तो उसने स्वजन के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि जागरण उसकी पुष्टि नहीं करता है।

    इस संबंध में पीपीगंज चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पहले महिला आई थी तो आटो चालक युवक उसे अपने साथ लेकर गया। दोबारा फरार होने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी