Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gangesh Murder Case: दिल्ली से घर पहुंची गंगेश की पत्नी, एसआइटी ने दर्ज किया बयान

    Updated: Wed, 02 Oct 2024 07:33 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गंगेश हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने दिल्ली से पहुंची उनकी पत्नी अपूर्वा का बयान दर्ज किया। आरोपित के साथ ही पीड ...और पढ़ें

    गंगेश हत्याकांड की जांच एसआइटी कर रही है। जागरण
    गंगेश हत्याकांड की जांच एसआइटी कर रही है। जागरण

    HighLights

    1. मंगलवार की सुबह दिल्ली से महेवा स्थित घर पहुंची थी अपूर्वा
    2. बिसरा व पीएम रिपोर्ट पर एम्स के फोरेंसिक एक्सपर्ट तैयार कर रहे बयान

    जागरण संवाददाता,गोरखपुर। गंगेश हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टिगेंशन टीम) ने मंगलवार को दिल्ली से पहुंची उनकी पत्नी अपूर्वा का बयान दर्ज किया।लखनऊ में रहने वाले अधिवक्ता का बयान होना बाकी है। आरोपित के साथ ही पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के बाद एसआइटी घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।फोरेंसिक रिपोर्ट का सुझाव आने के बाद इस मामले में अधिकारी अंतिम फैसला लेंगे।

    मंगलवार की सुबह गंगेश की पत्नी अपूर्वा पांडेय दिल्ली से महेवा स्थित आवास पर पहुंची। इसके बाद वह दोपहर में भतीजे और भाभी पुष्पा के साथ कैंट थाने पहुंची। थाने पर करीब 45 मिनट तक वह रुकी, उनसे घटना के दिन के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद घर भेज दिया गया।

    इसे भी पढ़ें-BHU के 11 विज्ञानियों पर भारत बायोटेक ने पांच करोड़ की मानहानि का किया दावा

    स्वजन का दावा है कि अपूर्वा के पास गंगेश का मोबाइल है, जिसमे बातचीत का आडियो क्लिप है। आडियो में वह व्यक्ति उनसे कह रहा है कि सावधान होकर गोरखपुर आइएगा। पुलिस का कहना है कि गंगेश का मोबाइल फोन उन्हें नहीं मिला है।

    इसे भी पढ़ें-दोस्‍तों से बंधवाए हाथ-पैर, फ‍िर अपने ही पिता से मांगे 25 लाख

    गंगेश के पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट पर एसआइटी ने एम्स के फोरेंसिक विभाग से सुझाव मांगा है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

    खबरें और भी