Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather: गोरखपुर में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, यूपी में 25 से मौसम बदलने के आसार

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 01:50 PM (IST)

    गोरखपुर में सितंबर के महीने में गर्मी ने पिछले 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से ...और पढ़ें

    गर्मी का बीते 40 साल का रिकार्ड टूट गया है।
    गर्मी का बीते 40 साल का रिकार्ड टूट गया है।

    HighLights

    1. सोमवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ अधिकतम तापमान
    2. इससे पहले 26 सितंबर 1984 में रहा था 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इस बार क्वार ने अपना रंग दिखा दिया है। सितंबर के अधिकतम तापमान का नया रिकार्ड बना दिया है। आंकड़ों के मुताबिक गर्मी का बीते 40 साल का रिकार्ड टूट गया है। सोमवार का अधिकतम तापमान औसत से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार इससे पहले सितंबर का इससे अधिक तापमान 26 सितंबर, 1984 में रिकार्ड हुआ था। उस समय अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि न्यूनतम तापमान भी चूंकि औसत से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, इसलिए दिन के बाद भी लोगों को रात में गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दिन की तीखी धूप रात की उमस भी बढ़ा रही। उमस बढ़ाने में आर्द्रता भी अपनी भूमिका निभा रही।

    इसे भी पढ़ें-सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के विकास पर खुलकर की बात, बोले- प्रदेश व केंद्र के बीच सेतु बन कर रहा काम

    सोमवार को आर्द्रता का प्रतिशत 67 से लेकर 81 के बीच रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार जब सितंबर मेंं जब अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहता है और उसे 60 से अधिक प्रतिशत वाली आर्द्रता का सहयोग मिलता है तो 45 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी का अहसास होता है। यही वायुमंडलीय स्थिति शहर की है, ऐसे मेंं भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा।

    25 से बन रही वर्षा की संभावना

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्नवायुदाब क्षेत्र बना हुआ है और वह झारखंड होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। एक-दो दिन में इस वायुमंडलीय परिस्थिति के दायरे में गोरखपुर और आसपास के जिले रहेंगे।

    खबरें और भी

    परिणामस्वरूप 25 सितंबर से गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बन रही है। वर्षा का यह क्रम तीन से तेज हवा के बीच तीन से चार दिन तक रुक-रुक कर चल सकता है। इस वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी। ठंड के मौसम की आहट महसूस की जाने लगेगी।

    बीते पांच वर्ष मेंं सितंबर का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    वर्ष

    अधिकतम तापमान
    2024 37.4
    2023 36.3
    2022 35.2
    2021 34.9
    2020 36.0

    इसे भी पढ़ें-घर के दरवाजे पर खेल रहा था मासूम, सिरफिरे ने ईंट मारकर उतारा मौत के घाट