यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gorakhpur News: शराब के नशे में बेटा बना हैवान, मां की ईंट से हमला कर ले ली जान
उत्तर प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गोरखपुर के शाहपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 65 वर्षीय दिव्यांग म ...और पढ़ें

HighLights
- शाहपुर के आवास-विकास कालोनी में सोमवार की रात हुई घटना
- वारदात करके ताला बंद कर भागा,मंगलवार रात में हुई जानकारी
जागरण संवाददाता,गोरखपुर। शाहपुर के आवास विकास कालोनी में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 65 वर्षीय दिव्यांग मंजू देवी की उनके ही बेटे दुर्गेश दुबे ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने घर की सफाई की और मंगलवार सुबह दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गया।पड़ोसियों के सूचना में मंगलवार की रात में पुलिस पहुंची तो कमरे में फर्श पर पड़ा खून से लथपथ शव मिला।आरोपित की तलाश चल रही है।
आरोपित दुर्गेश दुबे शराब पीने का आदी था, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी। मूल रूप से वह चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मीठा बेल ब्रह्मपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता राधावर दुबे की मृत्यु हो चुकी है। वे बभनान स्थित एक शुगर मिल में नौकरी करते थे।
आरोपित के बड़े भाई ने सात वर्ष पहले आवास विकास कॉलोनी के इसी मकान में आत्महत्या कर ली थी।मंगलवार सुबह से घर का दरवाजा बंद देख पड़ोसियों को संदेह हुआ। देर रात जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात करीब एक बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो मंजू देवी का शव पड़ा था। चेहरे पर ईंट से वार किए जाने के गहरे निशान थे।
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाली बंगाल सरकार पर CM योगी ने साधा निशाना, कहा-होली पर उपद्रव नहीं संभाल पाए और उठाते हैं सवाल
पुलिस जांच में सामने आया कि दुर्गेश कोई काम नहीं करता था और मां की पेंशन पर ही उसका गुजारा चलता था। परिवार में अब कोई अन्य सदस्य नहीं बचा है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और भी
.jpg)
पुलिस मामले की जांच की कर रही है। जागरण
जिसने पाला उसे मारते समय हाथ नहीं कांपा
मंजू देवी के लिए यह सोचना भी मुश्किल रहा होगा कि जिस बेटे को उन्होंने पाल-पोसकर बड़ा किया, वही एक दिन उनकी जान ले लेगा। उनके पति राधावर दुबे की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। बड़ा बेटा सात साल पहले आत्महत्या कर चुका था। अब मंजू देवी अकेले अपने छोटे बेटे के साथ रह रही थीं, जो शराब का आदी था और बेरोजगार था।
इसे भी पढ़ें- UP News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में बनेगा शहर का सबसे बड़ा प्रेक्षागृह, 1500 होंगी सीटें
मां की पेंशन ही उसके जीवनयापन का सहारा थी।सोमवार रात किसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर दुर्गेश ने ईंट से अपनी ही मां पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मंजू देवी के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जो बता रहे थे कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई।