Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: गोरखपुर में हैवानियत, झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म; शादी के बाद किया यह गंदा काम

    Updated: Wed, 07 May 2025 01:23 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने किशाेरी को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। इसे बा ...और पढ़ें

    दुष्कर्म के बाद शादी और फिर कराया गर्भपात। जागरण
    दुष्कर्म के बाद शादी और फिर कराया गर्भपात। जागरण

    HighLights

    1. चौरी चौरा क्षेत्र का मामला, केस दर्ज कर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
    2. सास-ससुर पर भी लगाया है प्रताड़ना का आरोप, घर से चल रहे फरार

    जागरण संवाददाता, मुंडेरा बाजार। चौरीचौरा क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर उससे शादी कर गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति ने माता-पिता के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित किया। पीड़िता की मां ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

    पुलिस ने पति अनुराग प्रजापति, पिता रामआसरे और मां पर केस दर्ज किया। मंगलवार को रामआसरे को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश चल रही है।

    युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष से गांव का आरोपित उसकी 16 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म करता रहा। जब पुत्री गर्भवती हो गई तो आरोपित के घर वाले पुलिस की डर से आठ मार्च 2025 को पुत्री की शादी आरोपित से करा दिए।

    इसे भी पढ़ें- Bulldozer Action In UP: गोरखपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    इसके बाद घर ले जाकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। बिना जानकारी दिए पुत्री को डॉक्टर के पास ले गए और उसका गर्भपात करा दिए। घर आकर जब पुत्री ने विरोध किया तो बंधक बना लिए। दहेज आदि की मांग करते हुए उसे मारे पीटे। किसी से मिलने भी नहीं दे रहे थे। किस तरह से पुत्री ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे वहां से वह अपने घर लेते आई।

    इसे भी पढ़ें- Mock Drill: गोरखपुर जंक्शन पर भी होगा Blackout, मॉक ड्रिल करेंगे सुरक्षा बल

    सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

    खबरें और भी