Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर में त्योहारों के दौरान ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, यातायात पुलिस ने बनाया रूट डायवर्जन का मास्टर प्लान

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 07:31 AM (IST)

    त्योहारों के दौरान गोरखपुर शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत विभिन्न मार्गो ...और पढ़ें

    भीड़ से बचने के लिए तैयार क‍िया गया प्‍लान। जागरण
    भीड़ से बचने के लिए तैयार क‍िया गया प्‍लान। जागरण

    HighLights

    1. लोगों को जाम से निजात दिलाने के तैयार किया गया है प्लान

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्योहार में सड़कों पर अधिक भीड़ होने की वजह से जाम की समस्या होती है। इससे निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है।

    एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि इस दौरान विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन के साथ ही एकल दिशा मार्ग की व्यवस्था रहेगी। बाहर से शहर में आने वाले भारी या मालवाहकों के लिए भी रूट तय किया गया है।

    इसका अनुपालन सख्ती से कराया जाएगा। जल्द ही इसे लागू भी किया जाएगा। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ेगी, वैसे-वैसे रूट डायवर्जन का समय व संख्या बढ़ाई जाएगी।

    इसे भी पढ़ें-बिना पैक कुट्टू के आटे की बिक्री पर लगी रोक, इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

    यहां रहेगा रूट डायवर्जन

    • - लखनऊ मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कालेसर से किया जाएगा।
    • - वाराणसी मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन बाघागाड़ा से किया जाएगा।
    • - देवरिया व कुशीनगर मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कोनी एवं देवरिया बाइपास से किया जाएगा।
    • - सिद्धार्थनगर व महराजगंज मार्ग से आने वाले भारी/मालवाहक वाहनों का डायवर्जन इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से स्पोर्ट् कालेज की तरफ किया जाएगा।
    • - शहर में यातायात दबाव बढ़ने पर टीपीनगर, पैडलेगंज, कूड़ाघाट तिराहा, गोयल गली तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, यातायात तिराहा, गंगेज चौराहा, काली मंदिर आदि स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें-सिपाही के पिटाई मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गोरखपुर में धरना-प्रदर्शन