यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: गोरखपुर में बाप-बेटे की संदिग्ध हाल में मौत, कमरे में शव देख मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में एक मकान से पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अवधेश शर्मा (85) और उनके छोटे बेटे अश्विनी शर्मा के रूप ...और पढ़ें

जागरण सवाददाता, गोरखपुर। शाहपुर के पादरी बाजार के बैंक कालोनी स्थित मकान के एक कमरे में पिता पुत्र का शव मिला। सुबह पता चलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जबकि दूसरे मंजिल पर बड़ा बेटा सो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीसी कैमरे से आगे की जांच चल रही है।
85 वर्षीय अवधेश शर्मा कैंसर पीड़ित थे। डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। इनके दो बेटे थे। अवधेश अपने छोटे बेटे 45 वर्षीय अश्विनी शर्मा के साथ मकान के भूतल वाले कमरे में रहते थे। बड़ा बेटा अरविन्द शर्मा परिवार के साथ मकान के दूसरे मंजिल पर रहता था।
अश्वनी परिवार के साथ सूरत में रहता था। पत्नी से अनबन के बाद वह गोरखपुर चला आया और पिता के साथ रहने लगा। जबकि पत्नी बच्चों के साथ सूरत में ही रहती है। आरोप है की अश्वनी नशा करता था। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित की।
इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: देवताओं पर सिपाही ने की अभद्र टिप्पणी, एसएसपी ने किया निलंबित
.jpg)
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जागरण
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है। बड़ा बेटा अलग रहता है और मेडिकल स्टोर चलता है। सीसी कैमरे की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अब तक की जांच में यह पता चला है कि अश्वनी रात में नशा करके घर पहुंचा था। बड़े बेटे ने गेट बंद किया था।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में सूदखोरों से परेशान सब्जी विक्रेता ने दे दी जान, मरने से पहले वीडियो में बोला- थक चुका हूं...
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।