Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में ट्राई की कसौटी पर जियो अव्वल, BSNL सबसे बदतर

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 02:06 PM (IST)

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट ने गोरखपुर शहर और लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का खुलासा किया है। परीक्षण ...और पढ़ें

    गोरखपुर शहर और लखनऊ रेल मार्ग पर ट्राई की पड़ताल में खुली मोबाइल नेटवर्क की हकीकत। -जागरण

    गोरखपुर शहर और लखनऊ रेल मार्ग पर ट्राई की पड़ताल में खुली मोबाइल नेटवर्क की हकीकत। -जागरण

    HighLights

    1. ट्राई ने गोरखपुर में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का परीक्षण किया।

    2. जियो इंटरनेट स्पीड में अव्वल, बीएसएनएल सबसे पीछे।

    3. परीक्षण में कॉल ड्रॉप और डेटा गति का आकलन हुआ।

    रजनीश त्रिपाठी, गोरखपुर। मोबाइल कंपनियों के बीच बेहतर नेटवर्क और तेज इंटरनेट देने की होड़ के बीच भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट ने मोबाइल पर बात करते समय अचानक काल कटने, आवाज गायब होने और सुस्त इंटरनेट से परेशान उपभोक्ताओं के सामने कंपनियों के दावों की वास्तविक तस्वीर साफ कर दी है।

    गोरखपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों से लेकर लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग तक की जांच में जियो इंटरनेट स्पीड में सबसे आगे मिला। वहीं एयरटेल और वोडाफोन ने नेटवर्क उपलब्धता तथा काल गुणवत्ता के कई पैमानों पर बेहतर प्रदर्शन किया। नेटवर्क कवरेज, काल ड्राप, काल साइलेंस और डेटा सेवाओं सहित कई प्रमुख मानकों पर बीएसएनएल सबसे पीछे रहा।

    ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल की निगरानी में नामित एजेंसी ने चार से आठ मई, 2026 के बीच यह स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट गोरखपुर शहर के कई इलाकों और लखनऊ रेलमार्ग पर कराया। इस दौरान शहर में सिटी ड्राइव, हाट स्पाट परीक्षण, पैदल परीक्षण और लखनऊ-गोरखपुर रेल मार्ग पर नेटवर्क गुणवत्ता की जांच की गई। परीक्षण के निष्कर्ष 16 जून को सार्वजनिक किए गए और संबंधित दूरसंचार कंपनियों को भी आवश्यक सुधार के लिए भेज दिए गए हैं।

    परीक्षण के दौरान 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी कंपनि के सिम कार्ड का उपयोग कर वास्तविक काल और डेटा परीक्षण किया गया। उन्नत टेस्ट हैंडसेट और साफ्टवेयर प्रणाली की सहायता से नेटवर्क कवरेज, काल की सफलता दर, काल ड्राप, काल साइलेंस, बातचीत की गुणवत्ता, इंटरनेट डाउनलोड-अपलोड गति, नेटवर्क, जिटर और पैकेट ड्राप जैसे मानकों का आकलन किया गया।

    खबरें और भी

    mobtower

    सिटी ड्राइव
    गोरखनाथ, झुंगिया, रतनपुर, पिपराइच, रामपुर बुजुर्ग, भटहट, मंगलपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर, कालेसर, बेलघाट, माड़ापार, गोरखपुर हवाई अड्डा, तारामंडल, रामजानकी नगर और शाहपुर सहित क्षेत्रों में वाहन के माध्यम से मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता जांची गई।

    हाट स्पाट परीक्षण
    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, बाबा राघव दास मेडिकल कालेज, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर जंक्शन, गोरखपुर हवाई अड्डा, नौसढ़ स्थित एचपी पेट्रोल पंप, महाराणा प्रताप पालिटेक्निक, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर कालेज, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, एमएमयूटी और ओरियन माल जैसे प्रमुख स्थानों पर नेटवर्क की जांच की गई।

    यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन का अध्ययन करेगी 'राइट्स', गोरखपुर, लखनऊ भी शामिल


    पैदल परीक्षण
    भीड़भाड़ वाले अंबेडकर पार्क, रामगढ़ताल स्थित नौका विहार और विजय चौक क्षेत्र पर सात मई को पैदल चलकर नेटवर्क की गुणवत्ता को परखा गया।

    रेल मार्ग परीक्षण
    चार मई 2026 को लखनऊ से गोरखपुर के बीच बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए रेलवे मार्ग पर मोबाइल काल और इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया।

    कवरेज गैप : कहां सबसे ज्यादा नेटवर्क कमजोर मिला

    {AFD80B71-029C-4814-9478-202E0592C262}

    {A9FACE4C-E7E6-4818-A7CA-95EEE737ECEA}