Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस में TTE ने युवती से किया दुष्कर्म, सीट दिलाने का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 07:19 AM (IST)

    गोरखपुर में अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई राहुल कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर टीटीई ने अपने केबिन में ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप

    2. युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर केबिन में ले गया था टीटीई

    3. देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हुआ आरोपित टीटीई

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर टीटीई ने दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार को एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में इंदारा व देवरिया के बीच हुई।

    पीड़ित के शोर मचाने और डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपित टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर पीड़ित ने जीआरपी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपित की तलाश में जीआरपी की टीम छापेमारी कर रही है।

    मऊ जिले की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह मऊ स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई थी। टिकट न होने की वजह से एसी कोच में खड़ी थी।

    इंदारा के पास टीटीई राहुल कुमार मिले। सीट दिलाने का भरोसा देकर एसी प्रथम श्रेणी के कोच में ले गए। अपने केबिन में बैठाने के बाद अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि टीटीई ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने और डायल 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी देने पर आरोपित देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- होली पर यात्रियों को सौगात: सियालदह और आसनसोल से छपरा होते हुए गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि बिहार के रहने वाले आरोपित टीटीई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।

    खबरें और भी