Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: फोरलेन पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 09:14 AM (IST)

    एक दर्दनाक सड़क हादसे ने गोरखपुर में दो लोगों की जान ले ली और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दाह संस्कार में शामिल होने के बाद तीनों लोग एक ही बाइक ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
    सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दाह संस्कार में शामिल होने के बाद एक ही बाइक से तीनों लोग लौट रहे थे गांव
    2. गीडा क्षेत्र में बेतउआ गांव के सामने हुई दुर्घटना,खजनी के तालनवर में पसरा मातम

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दाह संस्कार से लौट रहे बाइक सवार तीन लोग एकला बांध पर बेतउआ गांव के सामने चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए।इस दुर्घटना में बाइक सवार 50 वर्षीय जलधारी निषाद व धर्मपाल निषाद की मौके पर ही मृत्यु हाे गई जबकि 55 वर्षीय राम वचन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे गीडा थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना में मरने वाले और घायल होने वाले व्यक्ति एक ही गांव के हैं।

    खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तालनवर की रहने वाली महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई थी।दाह संस्कार के लिए राप्ती नदी के तट किनारे गए थे। दाह संस्कार के बाद शनिवार की रात आठ बजे के करीब एक ही बाइक से ताल नवर के गांव के हरहरवा टोला पर रहने वाले 50 वर्षीय जलधारी निषाद, धर्मपाल निषाद व 55 वर्षीय राम बचन यादव एक ही बाइक से लौट रहे थे।

    गीडा थाना क्षेत्र में बेतउआ गांव के सामने फोरलेन पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में जलधारी और धर्मपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, गंभीर रूप से घायल राम बचन यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वजन ने बताया कि राम बचन बाहर रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं। दो माह पहले घर आए थे।

    इसे भी पढ़ें-  दो दिन पहले ही अनुज पर इनामी राशि की गई थी एक लाख से ढाई लाख, पांच सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा

    वहीं धर्मपाल के चार पुत्र हैं और जलधारी की कोई संतान नहीं है उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। एक ही टोला के दो व्यक्तियों की सड़क हादसे में मृत्यु होने से गांव में मातम पसरा है।

    हादसे के बाद क्षेत्र में छाया मातम। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिन दो लोगों की मृत्यु हुई वह मजदूरी करते थे। स्वजन को सूचना दे दी गई है। जिस वाहन ने बाइक में ठोकर मारा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    अज्ञात वाहन की चपेट में आए दंपती, पति की मृत्यु

    चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर पक्का पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए। पति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।

    इसे भी पढ़ें- UP News: सुनवाई का समय बढ़ाए जाने से नाराज वकीलों ने SDM न्यायिक को पीटा, बार के महासचिव समेत दो पर केस

    मजनू चौकी के फुलवरिया निवासी चंद्रप्रकाश दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे चचेरे भाई परिवार सहित गोरखपुर शहर में मकान बनवा कर रहते हैं। शनिवार की शाम चचेरे भाई पुरुषोत्तम दुबे (50) अपनी पत्नी पुष्पा देवी को बाइक से लेकर फसल कटवाने घर आ रहे थे।

    अभी रामपुर पक्का पुल के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे पुरुषोत्तम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी का उपचार के लिए गोरखनाथ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तीन भाइयों में बड़े थे। वह सहजनवां में आइसर टैक्टर की एजेंसी खोले हैं।