Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Budget 2025: गोरखपुर बस स्टेशन के नवनिर्माण को मिलेंगे 100 करोड़, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बस टर्मिनल

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 02:21 PM (IST)

    (UP Budget 2025) उत्तर प्रदेश के बजट 2025 में गोरखपुर बस स्टेशन के नवनिर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बस स्टेशन को आधुनिक बस टर्मिनल ...और पढ़ें

    गोरखपुर बस स्टेशन की बदलेगी सूरत। जागरण
    गोरखपुर बस स्टेशन की बदलेगी सूरत। जागरण

    HighLights

    1. बस स्टेशनों के निर्माण और बस बेडों में वृद्धि के लिए बजट में मिला 400 करोड़
    2. 100 करोड़ की लागत से गोरखपुर में बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल, टेंडर फाइनल
    3. होटल, रेस्टोरेंट की भी मिलेगी सुविधा, 14416 वर्ग मीटर में तैयार होगा टर्मिनल

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर बस स्टेशन के नवनिर्माण को पंख लगेंगे। बजट में सरकार ने परिवहन निगम के बस स्टेशनों और डिपो कार्यशाला आदि का निर्माण तथा बस बेड़ों में वृद्धि संबंधित कार्यों के लिए 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित किया है। गोरखपुर बस स्टेशन को 100 करोड़ की लागत से आधुनिक बस टर्मिनल के रूप में विकसित करने के लिए टेंडर फाइनल कर एजेंसी नामित कर दी गई है।

    नक्शा (मॉडल) तैयार करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। माॅडल पर मुहर लगते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निगम ने दो साल में टर्मिनल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सात साल में आधुनिक बस टर्मिनल अपने भव्य स्वरूप में आएगा। जहां यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

    जानकारों के अनुसार गोरखपुर का बस स्टेशन उत्तर प्रदेश के आलमबाग या गुजरात के राजकोट की तर्ज पर बनेगा। गोरखपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के 23 प्रमुख बस स्टेशनों को 90 साल के लीज पर दे दिया गया है। बस स्टेशन का नवनिर्माण सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी माॅडल) के आधार पर किया जाना है। इसके लिए गोरखपुर बस स्टेशन परिसर में 14 हजार 416 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित कर ली गई है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ बस स्टेशन को दूसरी जगह शिफ्ट भी किया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें-  आबकारी विभाग के ठेके पर साइबर अपराधियों की नजर, बना दी फर्जी वेबसाइट

    जानकारों के अनुसार आधुनिक बस टर्मिनल में अलग-अलग क्षेत्र में चलने वाली बसों के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म होंगे। यात्रियों के विश्राम के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बगल में कैंटीन और मनाेरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था होगी। यात्रियों को बसों की हरपल अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। सुविधा संपन्न सुसज्जित वातानुकूलित विश्रामालय के अलावा मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स, होटल और रेस्टोरेंट भी बनेगा।

    खबरें और भी

    गोरखपुर बस स्टेशन की बदलेगी सूरत। जागरण


    यात्री सफर के साथ शापिंग कांप्लेक्स में आवश्यक सामानों की खरीदारी भी कर सकेंगे। काम्प्लेक्स में फूड प्लाजा के साथ ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। परिसर में ही इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगेंगे। यात्रियों को हर पल बसों की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी। एसी ही नहीं साधारण बसें भी समय सारिणी से संचालित होंगी। बस स्टेशन से विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन लगभग 11 से 12 सौ बसें चलती हैं। सामान्य दिनों में 50 से 60 हजार यात्री आवागमन करते हैं।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस ज‍िले में क‍िसानों को नहीं म‍िल पाएगी पीएम क‍िसान सम्मान न‍िधि‍ की अगली क‍िस्‍त! कहां फंसा है पेंच

    गोरखपुर के बेड़े में शामिल होंगी वाल्वों समेत 80 बसें

    गोरखपुर परिक्षेत्र के बस बेड़े में वाल्वों और छोटी वातानुकूलित सहित अभी लग्जरी 80 नई बसें शामिल होनी है। परिवहन निगम गोरखपुर प्रशासन ने कुल 200 नई बसों का प्रस्ताव पहले से ही तैयार कर मुख्यालय को भेज चुका है। जिसमें करीब 120 नई बसें मिल चुकी है, जो महाकुंभ स्पेशल के रूप में संचालित हैं। गोरखपुर परिक्षेत्र के बेड़े में कुल 650 बसें शामिल हैं।