Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather:कानपुर-अंबेडकरनगर और वाराणसी सहित कई जिलों में बारिश के आसार, उमस से लोग परेशान

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 07:37 AM (IST)

    UP Weather यूपी में कई जिलों में झमाझम बारिश से उमस से राहत मिली है। सावन महीने के आखिरी हफ्ते में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने हो गया था। इससे आज ...और पढ़ें

    यूपी के कई जिलों में बारिश का इंतजार चल रहा है। जागरण
    यूपी के कई जिलों में बारिश का इंतजार चल रहा है। जागरण

    HighLights

    1. मानसून सक्रिय रहने से हल्की से मध्यम स्तर की खंड वर्षा के बने रहेंगे आसार
    2. यूपी के कई जिलों में बारिश का हो रहा इंतजार

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Weather Update: UP Weather News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम का मिजाज पूरे दिन उत्तर प्रदेश में बदला हुआ है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश ने उमस से राहत दिलाई। तेज हवाओं ने कई जिलों में गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई। शुक्रवार को यूपी में बारिश के आसार हैं।

    आगरा: कभी छाए तो बादल, कभी निकली धूप

    आगरा शहर में गुरुवार को दिन में कभी बादल छाए तो कभी धूप निकली। इससे उमस बढ़ी रहने से शहरवासी बेचैन नजर आए। अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग का 23 से 26 अगस्त तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

    हल्की वर्षा भी हो सकती है। शहर में गुरुवार को सुबह से धूप निकली। इसके बाद बाद बादल घिर आए। दिन में कभी सूरज ने दर्शन दिए तो कभी बादलों की ओट में छिपा। शाम तक यही स्थिति बनी रही। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    इसे भी पढ़ें-सावधान! अगर आपका बच्‍चा देर तक देखता है टीवी और मोबाइल, उसे हो सकती है Myopia Disease नाम की बीमारी

    गोरखपुर में शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। कानपुर में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

    खबरें और भी

    अंबेडकरनगर जिले में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शुक्रवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी। धूप होने पर उमस बढ़ सकती है।

    सुल्‍तानपुर जिले में आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहने व बरसात की संभावना है।

    इसे भी पढ़ें- रिंग रोड पर बनेगा प्रदेश का पहला आइएसबीटी, 100 करोड़ स्वीकृत; जमीन की तलाश जारी

    मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 84 प्रतिशत रहेगी। वहीं बागपत में बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हवा की तीव्रता 15 से 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    वाराणसी में सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान लगभग स्थिर रह सकता है