Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather today: लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 07:20 AM (IST)

    UP Weather Update Today उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में ऑर ...और पढ़ें

    बरसात के दौरान इंजीनियरिंग कालेज चौराहे का नजारा। जागरण
    बरसात के दौरान इंजीनियरिंग कालेज चौराहे का नजारा। जागरण

    HighLights

    1. 60 किमी प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं हवाएं
    2. रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

     जागरण संवाददाता, लखनऊ। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए लखनऊ समेत प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 50 से ज्यादा जिलों बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि लखनऊ और आसपास के जिलों में सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से फिर बारिश जोर पकड़ सकती है। गुरुवार को हुई बारिश की वजह से दिन के पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में बिजली कड़कने से Smart Electricity Meters बंद, आंधी-बारिश के बीच परेशान हुई जनता

    मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को लखनऊ और आसपास के क्षेत्र के अलावा पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात की आशंका है। राजधानी समेत 30 से अधिक जिलों में गुरुवार को मौसम ने एकदम से करवट ली थी।

    बरसात के बाद 1090 चौराहे के निकट हुआ जलभराव। जागरण


    बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, अमेठी, बहराइच व लखीमपुर, प्रतापगढ़ और कौशांबी में वज्रपात भी हुआ। प्रदेश के पूर्वी, तराई, अवध क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक संग जोरदार बारिश का क्रम जारी है। काले बादलों और धूल भरी हवा से अंधेरा छा गया। आंधी-बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और आंधी से ठंड का अहसास; 10 डिग्री गिरा पारा