Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में लू का अलर्ट, IMD का ताजा अपडेट जारी

    Updated: Thu, 15 May 2025 07:48 AM (GMT+05:30)

    मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे गर्मी बढ़ गई है। लखनऊ वाराणसी प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है जिससे लू लगने का खतरा बढ़ ...और पढ़ें

    तीखी धूप से बचने के लिए खुद को ढ़ककर निकलती युवतियां। संगम दूबे
    तीखी धूप से बचने के लिए खुद को ढ़ककर निकलती युवतियां। संगम दूबे

    HighLights

    1. यूपी में 18 को हीट वेव का अलर्ट
    2. बुधवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

     डिजिटल डेस्क, जागरण लखनऊ। UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। बरसात नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक लोगों को लू से बचने की सलाह दे रहे हैं। 

    मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में लखनऊ, वाराणसी प्रयागराज सहित दर्जनों  शहरों में पारा 40 से ऊपर चल रहा है। ऐसे में लोगों को लू से बचना चाहिए। बहुत जरुरी होने पर ही घर से बाहर निकले। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के ज्यातर शहरों में लू और तपिश 20 मई तक  बनी रहेगी।

    लोहिया संस्थान के मेडिसन िवभाग के अध्यक्ष प्रो विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय चल रही गर्म हवाओं के कारण लू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने का प्रयाय करें। खूब तरल पदार्थ का सेवन करें। भोजन की मात्रा कम कर दें। सत्तू, बेल का रस, नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ बेहद फायदेमंद है। बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें।

    अन्य जिलों के मौसम के बारे में जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें...

    आगरा: दिन में चली तेज हवा, आज से बढ़ेगा तापमान

    आगरा  शहर में बुधवार को दिनभर तेज हवा चली। आसमान साफ रहने से धूप चुभती नजर आई। मंगलवार को आई वर्षा व बूंदाबांदी के चलते रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

    खबरें और भी

    इसे भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ सरकार ने किया पुख्ता इंतजाम, ऐसे रोकी जाएगी संपत्तियों की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी

    मौसम विभाग ने गुरुवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। शहर में मंगलवार शाम तेज हवा के साथ वर्षा हुई थी, इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    यूपी में बदल रहा मौसम। जागरण


    बुधवार को सुबह से धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर तल्ख हुए। दोपहर 12 बजे के बाद तेज हवा चली। शाम तक यही स्थिति रही। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इसे भी पढ़ें- जन उपयोगी एक दर्जन प्रस्तावों को मिल सकती है स्वीकृति, सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक

    सामान्य से अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने 15 से 17 मई तक आसमान साफ रहने और न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान जताया है। 18 मई को हीट वेव चलेगी और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।