Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम, दिन में गर्मी रात में ठंड का अहसास; पढ़िए IMD की रिपोर्ट

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 08:03 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। चक्रवाती तूफान दाना का असर वाराणसी और प्रयागराज जैसे शहरों ...और पढ़ें

    यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण
    यूपी में तेजी से बदल रहा है मौसम। जागरण

    HighLights

    1. वाराणसी-मुरादाबाद में मौसम खराब होने की वजह से जहाजों की लैडिंग में दिक्‍कत
    2. यूपी में नहीं दिखा चक्रवात दाना का असर

     डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। अब लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं चक्रवाती तूफान दाना ने भी वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में थोड़ा बहुत असर दिखाया लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ा। चक्रवात दाना से फ्लाइट और रेलवे पर ही असर हुआ है। आइए जानते हैं आज रविवार को प्रदेश के अन्‍य जिलों में मौसम कैसा रहेगा।

    आगरा का मौसम

    आगरा शहर में शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान मामूली रूप से कम और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी।

    बरेली का मौसम

    बरेली में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं तापमान अधिकतम 30.1, न्यूनतम 20.0 रहने की संभावना है। आर्द्रता अधिकतम 9,5 प्रतिशत न्यूनतम 66 प्रतिशत रहेगी।

    इसे भी पढ़ें-हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईदगाह कमेटी, अलग-अलग सुनवाई की कर रही मांग

    गोरखपुर का मौसम

    गोरखपुर में रविवार को मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में हल्के से मध्यम बादल रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है।

    मेरठ का मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 60 प्रतिशत रहेगी।

    लखनऊ व आसपास के जिलों का मौसम

    लखनऊ में मौसम साफ रहेगा। वहीं आंबडेकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.अमरनाथ मिश्र ने कहा कि रविवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।

    गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को तेज धूप रहेगी। दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते हैं। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंडा होने का अनुमान है। गोंडा-अधिकतम-न्यूनतम 27 अक्टूबर : 32.1-21.7 28 अक्टूबर : 32.3-21.6 (तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

    खबरें और भी

    वाराणसी का मौसम

    वाराणसी में आज हल्‍के बादल छाए रहेंगे। इससे मौसम सुहाना बना रहेगा। वहीं शनिवार को मौसम अचानक खराब होने के चलते सुबह दिल्ली और हैदराबाद से वाराणसी पहुंचा विमान डायवर्ट कर लखनऊ भेजा गया। मौसम सामान्य होने पर करीब दो घंटे विलंब से दोनों विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा।

    इसे भी पढ़ें-IPS विपिन ताडा का बड़ा एक्शन, तीन थानों के सात पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर; आखिर क्या है कारण?

    इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 2211 अपने निर्धारित समय से सुबह 6.10 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। रनवे पर दृश्यता कम होने के चलते विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर हवा में कई चक्कर लगाने के बाद लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।

    इसी प्रकार हैदराबाद से वाराणसी आने वाला विमान आईएक्स 1170 अपने निर्धारित समय सुबह 7.05 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, इसे भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

    मौसम सामान्य होने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लखनऊ से वापस 9.30 बजे वाराणसी पहुंचा। वही, इंडिगो का विमान सुबह 10 बजे पहुंचा। दोनों विमान अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से अपने गंतव्य को उड़ान भरा।