Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: कोहरे के आगोश में यूपी, रात ने समझा ठंड का इशारा, गिरने लगा न्यूनतम पारा

    Updated: Thu, 14 Nov 2024 07:39 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नमी ...और पढ़ें

    गोरखपुर में कोहरा छाने लगा है। जागरण
    गोरखपुर में कोहरा छाने लगा है। जागरण

    HighLights

    1. पुरुआ हवा की नमी ने संभाली शहर का कोहरा व ठंड बढ़ाने की कमान
    2. पछुवा हवा के साथ पश्चिमोत्तर से आ रहा प्रदूषण रोक रहा धूप का तेवर

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर बढ़ने के साथ ठंड ने अपना पारा चढ़ा दिया है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ शहर का न्यूनतम तापमान भी गिरा दिया है। फिलहाल ठंड व कोहरे को बढ़ाने की कमान नमी वाली पुरुआ हवा ने संभाली है। गुरुवार को गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में कोहरा छाया है। वहीं मेरठ, आगरा, बागपत, बुलंदशहर, कानपुर जैसे बड़े शहरों में कोहरा छाया हुआ है।

    प्रदूषण से बने बादलों के गुच्छे के सहारे धूप का तेवर थामने की जिम्मेदारी पश्चिमोत्तर भारत से आ रही पछुवा हवा ने उठा ली है। रात ने बदलते रुख को लेकर मौसम का इशारा समझ लिया है। न्यूनतम पारे को गिराना शुरू कर दिया है। बीते दिनों के तापमान का आंकड़ा इसका प्रमाण है और अब तापमान के गिरते रहने का सिलसिला जारी रहने का माैसम विज्ञानी का पूर्वानुमान है।

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार अब दिन-प्रति-दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। सर्दी के मौसम की मजबूत दस्तक महसूस की जाएगी। नवंबर के अंत तक अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा।

    इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय खेल में यूपी वॉलीबॉल टीम ने लहराया परचम, गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

    वातावरण की नमी तापमान गिरने में मौसम का साथ देगी। आर्द्रता 80 से 90 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड होगी। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी की ओर से निरंतर चलने वाली नम पुरुआ हवा बनेगी। यही नमी कोहरे का भी कारण बनेगी। समय बढ़ने के साथ सुबह व शाम शहर की दृश्यता को प्रभावित करेगी।

    खबरें और भी

    मौसम विज्ञानी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में पछुवा हवा चल रही है, जिसके कारण पश्चिमोत्तर भारत का प्रदूषण यहां पहुंच रहा है। बादलों का गुच्छा बनाकर धूप की रोशनी को जमीन तक पहुंचने से रोक रही है। चूंकि हवा की रफ्तार कम है, इसलिए प्रदूषण आसमान मे लंबित हो जा रहा और शहर का एक्यूआइ नियंत्रित नहीं होने पा रहा।

    इसे भी पढ़ें-महाकुंभ में दिखेगा समूह की महिलाओं का हुनर, वोकल फॉर लोकल पर जोर

    बीते एक सप्ताह से इसका आंकड़ा 170 नीचे नहीं आ रहा। हवा की रफ्तार तेज होगी तो आसमान साफ होगा और पछुवा हवा के साथ पहाड़ों का सर्द मौसम पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आएगा और शहर का पारा तेजी से गिराएगा।

    बीते दिनों यह रहा गोरखपुर शहर का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    तिथि अधिकतम न्यूनतम
    13 नवं. 30.2 18.2
    12 नवं. 29.5 18.6
    11 नवं. 29.6 19.0
    10 नवं. 30.4 19.4
    09 नवं. 31.1 19.3
    08 नवं. 32.0 19.4
    09 नवं. 32.4 19.3