Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी में नवंबर की ठंड ने पकड़ी रफ्तार, दिसंबर में दिखेगा असर; पढ़‍िए IMD का ताजा रिपोर्ट

    Updated: Thu, 21 Nov 2024 07:32 AM (IST)

    नवंबर की ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और दिसंबर में इसका असर और बढ़ने वाला है। अधिकतम-न्यूनतम तापमान दोनों ही औसत से नीचे आ गए हैं जिससे दिन और रात दोनों ...और पढ़ें

    गोरखपुर में पारा लुढ़कने के कारण गलन बढ़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते यात्री।-अभिनव राजन चतुर्वेदी
    गोरखपुर में पारा लुढ़कने के कारण गलन बढ़ गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते यात्री।-अभिनव राजन चतुर्वेदी

    HighLights

    1. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान औसत से आया नीचे
    2. आर्द्रता का मिल रहा साथ तो अधिक ठंड का हो रहा अहसास

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर के बीतने के साथ-साथ ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। पहला पखवारा बीतते-बीतते अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा औसत से नीचे आ गया है। इसके चलते रात के साथ-साथ दिन में ठंड का अहसास बढ़ गया है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक नवंबर की ठंड दिसंबर में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है। नमी का साथ पाकर ठंड को तेजी से बढ़ा रही है।

    आंकड़ाें की बात करें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो औसत से दशमलव शून्य सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान भी 14.1 डिग्री होने के चलते औसत से दशमलव शून्य दो डिग्री सेल्सियस कर रहा। बीते पांच दिन में न्यूनतम तापमान निरंतर 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड हुआ है।

    आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88 और न्यूनतम 65 रिकार्ड होने के चलते ही ठंड का अहसास रात में सिहरन के स्तर तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानी ने बताया कि नवंबर के बाकी दिनों में सुबह-शाम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। पूर्व की ओर से हवा के सहारे नमी आएगी और आर्द्रता के प्रतिशत को निरंतर बढ़ाएगी।

    इसे भी पढ़ें-VIDEO: दूल्‍हे के स्‍वागत में उड़े 20 लाख रुपये! जांच करने पहुंची पुलिस, लोगों कहा- चूरन वाला नोट था

    बदलते मौसम का असर सूर्य देव पर भी पड़ने लगा है। दिन में धूंध के बीच सूर्य का आकार छोटा नजर आया। जागरण


    दिसंबर में औसत से अधिक होंगे कोहरे वाले दिन

    मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि दिसंबर में कोहरे का प्रभाव काफी ज्यादा रहेगा। इस महीने में कोहरे वाले औसत दिनों की संख्या आठ होती है लेकिन इस वर्ष इसके 16 से 18 दिन रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी औसत से तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। इसकी वजह ला-नीना का विकास है, जिसके 55 से 60 प्रतिशत रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी के अनुसार दिसंबर औसत से अधिक ठंडा रहेगा।

    खबरें और भी

    बीते पांच दिन का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    तिथि
    तापमान
    20 नवंबर 14.1
    19 नवंबर 12.3
    18 नवंबर 13.4
    17 नवंबर 14.7
    16 नवंबर 14.0

    आगरा में सुबह छाएगा कोहरा, दोपहर में रहेगी धूप

    आगरा: शहर में आगामी सप्ताह में सुबह हल्का कोहरा रहेगी। दोपहर में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह के लिए यह पूर्वानुमान जारी किया है। माह में पहली बार बुधवार को सामान्य तापमान से न्यूनतम तापमान कम रहा। इससे रात और सुबह ठंड का अहसास हुआ।

    शहरवासी गरम कपड़े पहने नजर आए। शहर में बुधवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह 8:30 बजे के करीब धूप निकल आई। दोपहर में धूप निकली, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    आसमान में छाई रही धुंध। जागरण


    मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में बुधवार को वृद्धि देखने को मिली। नवंबर में पहली बार ऐसा हुआ जब सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान कम रहे।

    इसे भी पढ़ें-महाकुंभ की फर्जी वेबसाइट बनाकर तीर्थ यात्रियों से Online ठगी, साइबर थाने में FIR दर्ज

    न्यूनतम तापमान निरंतर, सामान्य तापमान से अधिक बना हुआ था, जिससे गर्मी नहीं पड़ रही थी। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।