गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर चला पत्थर, शीशे चटके, यात्रियों में दहशत
वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटनाएँ थम नहीं रही हैं। मंगलवार को 22549 गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर ओरवारा और बस्ती के बीच पत्थ ...और पढ़ें

पत्थर लगने से चटका वंदे भारत ट्रेन की खिड़की का शीशा।
HighLights
गोरखपुर-अयोध्या वंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी।
ओरवारा-बस्ती के बीच कोच सी-3 का शीशा चटका।
यात्रियों में दहशत, जांच में जुटी आरपीएफ-जीआरपी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत पर पत्थरबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। 22549 नंबर की गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर मंगलवार को ओरवारा और बस्ती स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हो गई।
पत्थरबाजी से कोच सी- 3 के 23 और 24 नंबर की बर्थ के बगल में खिड़की के शीशे चटक गए। ट्रेन पर अचानक पत्थर चलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। कोच में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
वंदे भारत सुबह निर्धारित समय 06:05 बजे गोरखपुर स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई। 06:52 बजे के आसपास ट्रेन जैसे ही ओरवारा और बस्ती के बीच पहुंची, अचानक पत्थर चलने लगे। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि बस्ती से पहले कोच में तेज आवाज हुई। यात्री घबरा गए।
यह भी पढ़ें- AI, ड्रोन और रोबोटिक्स पर इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाएगा MMMUT, 15 अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
खिड़की के बगल में बैठे यात्रियों ने देखा कि पत्थर लगने से शीशा चटक गया है। अभी तक पत्थर चलाने वालों की पहचान नहीं हो पायी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने पत्थरबाजी की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।