विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मातम में बदली खुशियां: शादी में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या

Published: Thu, 20 Feb 2025 01:48 PM (IST)

Kushinagar News कुशीनगर में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। ...और पढ़ें

चाकूबाजी की घटना में झगड़ा छुड़ाने गए दुल्हन की भाई की मौत। जागरण
चाकूबाजी की घटना में झगड़ा छुड़ाने गए दुल्हन की भाई की मौत। जागरण

HighLights

  1. मौसी के लड़के समेत चार घायल, बिना शादी के लौटी बरात
  2. मौके पर पहुंची पुलिस, हिरासत में लिए गए आठ लोग

 जागरण संवाददाता, सुकरौली। हाटा कोतवाली के पैकौली लाला में बुधवार की देर रात लड़की की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में झगड़ा छुड़ाने गए दुल्हन की भाई की मृत्यु हो गई तो मौसी के लड़के समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें दो बराती भी शामिल हैं। रात में ही मौके पर पहुंचे सीओ कसया कुंदन सिंह व कोतवाली प्रभारी सुशील शुक्ला ने स्थिति को नियंत्रित किया।

लालमोहन पासवान की बेटी संजना की शादी देवरिया के रूद्रपुर के जोगिया के रामकरण के लड़के राहुल के साथ एक वर्ष पूर्व होनी थी, लेकिन लड़के के पिता के निधन होने के बाद तिथि टाल कर 19 फरवरी 2025 तय की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गाजे-बाजे क़े साथ बरात पहुंची तो द्वार पूजा व जयमाल की रस्म पूरी हो गई।

इस दौरान बराती व घराती पक्ष क़े अधिकतर लोगों ने भोजन कर लिया तो आधे से अधिक बराती वापस भी जा चुके थे। दरवाजे पर डीजे पर घराती व बराती पक्ष क़े लोग डांस कर रहे थे। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें- STF ने पकड़ा था बांग्लादेश से संचालित फर्जी टेलीकाम एक्सचेंज गिरोह, गोरखपुर में खोला था ऑफिस

इसी समय कन्या निरीक्षण की रस्म निभायी जा रही थी कि शोर सुन कर सभी लोग मौके पर पहुंचे, जहां लड़की का भाई अजय चाकू से हुए हमले में लहूलुहान पड़ा मिला तो बीच बचाव करने गए छोटा भाई सत्यम व उसके मौसी का लड़का देवरिया के रूद्रपुर कुरैती रामा पासवान, बराती अभिषेक व पिंटू भी घायल पड़े रहे।

शादी में छाया मातम। सांकेतिक तस्वीर


घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सुकरौली ले जाया गया, जहां लड़की के भाई की चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। लड़की क़े भाई क़े घायल होने की सूचना मिलते ही अधिकतर बराती रात में ही चले गए। लड़की के साथ स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें- Toll Tax Scam: गोरखपुर के इस टोल प्लाजा संचालक पर लगा 10 लाख का जुर्माना, ब्लैक लिस्ट होगी फर्म

मौके पर फोरेंसिक टीम मौजूद है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद बराती अभिषेक व अनिकेत समेत कुछ लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।