Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gorakhpur News: कमरे में सोता रहा पति, नींद खुली तो उड़ गए होश; रात में ही बुलानी पड़ी पुलिस

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 08:46 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर के चड़राव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। उसका पति कमर ...और पढ़ें

    विवाहिता की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)
    विवाहिता की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. सहजनवां के चड़राव का मामला, मायके की सहमति पर ससुरालियों ने कर दिया अंतिम संस्कार
    2. दोपहर बाद महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी सूचना, चल रही जांच

    जागरण संवाददाता, सहजनवां। चड़राव में रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। जबकि उसका पति कमरे में सोया हुआ था। नींद खुलने पर उसने भोर में साढ़े चार बजे मायके वालों को सूचना दी। महराजंगज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे।

    बातचीत के बाद पिता की सहमति पर ससुराल वालों ने सिसई स्थित राप्ती नदी के घाट पर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद सत्य प्रकाश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।

    चड़राव के रहने वाले विनोद सिंह के बेटे विशाल की शादी महराजगंज माधवपुर निवासी सत्य प्रकाश सिंह की बेटी रूपम सिंह से 24 नवंबर 2024 को हुई थी। विनोद सिंह के अनुसार शनिवार की रात पूरा परिवार भोजन करने के बाद सोने चला गया। बहू रूपम भी पति के साथ कमरे में सोने गई।

    इसे भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में सुनहरी गिरोह का भंडाफोड़, धर्मस्थलों को निशाना बनाकर करते थे चोरी; अब इस मेले पर थी इनकी नजर

    पति विशाल का कहना है कि रात में उसकी पत्नी ने मायके समेत अन्य लोगों से बातचीत की। इसी बीच उसे नींद लग गई। भोर में जब उसकी नींद खुली तो पत्नी का शव छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। वह शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आया और मायके वालों को सूचना दी।

    खबरें और भी

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। जागरण


    सुबह उसके ससुर कुछ ग्रामीणों के साथ उसके यहां पहुंचे और बातचीत करने के बाद उनकी सहमति से सुबह के समय अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, सत्यप्रकाश ने दोपहर 12 बजे पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी रूपम की हत्या कर ससुराल वालों ने फंदे से लटका दिया।

    इसे भी पढ़ें- No Helmet No Fuel: यूपी में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, हर दोपहिया वाहन चालकों को इस नियम का करना होगा पालन

    इस मामले में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि सहजनवां पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। महिला का मोबाइल नंबर भी जांचा गया, जिसमें मायके समेत कुछ रिश्तेदारों से रात में बातचीत का नंबर मिला है। मायके वालों से तहरीर मांगा गया लेकिन बिना दिए वह चले गए। जांच के क्रम में महिला के मोबाइल फोन नंबर का सीडीआर निकलवाया जाएगा।