Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गोरखपुर में नौ साल की बच्ची को अगवा कर युवक ने किया दुष्कर्म, बिस्किट दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया था

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 09:53 AM (IST)

    मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तहरीर में पीड़ित की मां ने लिखा ...और पढ़ें

    बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां बिस्किट लेने गई बालिका को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो फरार हो गया। मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    यह है मामला

    कुशीनगर जिले की रहने वाली महिला ने तहरीर में लिखा है कि 18 सितंबर की दोपहर में उनकी नौ वर्षीय बेटी भगत पुरवा चौराहे पर बिस्किट लेने गई थी। दुकान के पास खड़ा गांव का अर्जुन निषाद बिस्किट दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर सुनसान स्थान पर चला गया, जहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गया।

    क्या कहती है पुलिस

    प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर शशिभूषण राय ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल कराया गया है। आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

    शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

    शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले भदोही (संत रविदास नगर) जिले के रहने वाले आरोपित को शाहपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि ऋण दिलाने के नाम पर भी उसने कई लोगों से ठगी की है। दोपहर बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    पादरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली महिला ने तहरीर में लिखा है कि भदोही जिले के औराई, वासदेवपुर गांव में रहने वाले रतन लाल सोनकर ने लोन दिलाने का झांसा देकर जान-पहचान बढ़ाई। बाद में उसे प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष तक साथ रहा। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसके जरिये कई लोगों से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल लिये। रतन लाल अब शादी से इन्कार कर रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें, रेल मदद ऐप पर महिला ने मांगा सेनेटरी पैड, रेलकर्मी ने बाजार से खरीदकर सीट तक पहुंचाया; यात्री ने कहा- थैंक्स

    यह भी पढ़ें, Fake डॉक्यूमेंट पर नौकरी का नहीं थम रहा मामला, यहां वंदना बनकर पढ़ा रही थी फर्जी शिक्षिका अर्चना; अंतिम नोटिस