Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेंशन के नियमों में बड़ा बदलाव: अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म; हमीरपुर DM ने जारी किए नए निर्देश

    Updated: Mon, 04 May 2026 11:14 PM (IST)

    हमीरपुर में वृद्धावस्था पेंशन आवेदन के नियमों में बदलाव किया गया है, अब आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। आयु प्रमाण के लिए परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वृद्धावस्था पेंशन आवेदन में आधार कार्ड अब अनिवार्य नहीं।

    2. आयु प्रमाण हेतु परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति मान्य।

    3. हमीरपुर डीएम ने सरलीकरण के निर्देश जारी किए।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। अब वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन में आधार कार्ड अनिवार्य नहीं रहेगा। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अब पेंशन का आवेदन करते समय आधार कार्ड को अनिवार्य दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं होगा। साथ ही जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में केवल आधार कार्ड पर निर्भरता भी समाप्त की गई है।


    जिलाधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में आवेदकों की आयु प्रमाणित करने के लिए परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति अथवा शैक्षिक अभिलेख, जिनमें जन्मतिथि अंकित हो। उसे ही वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा। इससे ऐसे पात्र लाभार्थियों को राहत मिलेगी जिनके पास आधार कार्ड या उसमें सही जन्मतिथि दर्ज नहीं है।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाभार्थियों ने आनलाइन आवेदन किया है, लेकिन उनके परिवार रजिस्टर अभी तक तैयार नहीं हुए हैं, उनके रजिस्टर शीघ्र तैयार कराए जाएं ताकि वे समय से अपने आवेदन पूर्ण कर सकें और योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित सभी खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक योजना का लाभ उठा सकें।

    इधर, ई-संजीवनी ऐप से घर बैठे मिल रहा इलाज

    हमीरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मरीजों को ई-संजीवनी ऐप के माध्यम से मरीजों को आनलाइन परामर्श की सुविधा दी जा रही है। टेलीमेडिसिन सेवा बंद होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस नई व्यवस्था को लागू करते हुए जिला अस्पताल सहित नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सिस्टम अपडेट कर दिया है। सरकार ने जिले में ई-संजीवनी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए थे। जिला महिला व पुरुष अस्पताल के अलावा मौदहा सीएचसी, कुरारा, छानी, मुस्करा, सरीला, राठ, गोहांड और इमिलिया में यह सुविधा शुरू की गई है।

    खबरें और भी