Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में आंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर तनाव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 08:53 PM (IST)

    हमीरपुर के औड़ेरा गांव में बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर तनाव बढ़ गया है। महिलाएं रात भर प्रतिमा की सुरक्षा में धरने पर बै ...और पढ़ें

    औड़ेरा गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा के पास नारे लगाती महिलाएं। जागरण

    औड़ेरा गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा के पास नारे लगाती महिलाएं। जागरण

    संवाद सहयोगी, राठ(हमीरपुर)। बिना अनुमति के डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने पर औडेरा गांव में तनाव के चलते गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सारी रात महिलाएं प्रतिमा के पास धरने पर बैठी रही। देररात अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने भी गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया।

    मंगलवार की सुबह महिलाओं ने आंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण कर जय भीम-जय संविधान के नारे लगाए।गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच निगरानी करते रहे। गांव से दो किमी दूर बैरीकेडिंग कर दी गई है। गांव में बाहरी लोगों को नहीं जाने दिया गया।


    कोतवाली क्षेत्र के औड़ेरा गांव में रविवार को रात आंबेडकर जयंती से पूर्व बिना अनुमति के गांव की कुछ महिलाओं ने डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। सुबह जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। हंगामा और बवाल की सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया था।

    प्रतिमा को हटाने के शक में महिलाएं रात भर धरने पर बैठी रही। साथ पुलिस भी सुरक्षा में मौजूद रही है। गांव की लली देवी, भारती देवी ने बताया कि सभी अनुसूचित जाति की महिलाओं ने समूह में एक वर्ष तक रुपए एकत्रित कर बाबा साहब की प्रतिमा मंगवाई है। वह लोग एक वर्ष से रुपये जमा कर रहे हैं। प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन से एक वर्ष से अनुमति मांग रहे हैं। लेकिन अनुमति नहीं दी गई। साथ ही जनप्रतिनिधि को भी अवगत कराया गया।

    खबरें और भी

    कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताया कि सभी महिलाओं ने रविवार की रात डेढ़ बजे बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित किया है। अगर किसी ने प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया तो वह लोग जान दे देंगे। बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए वह रात भर प्रतिमा के पास बैठी रहीं। मंगलवार को महिलाओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जय भीम जय संविधान के नारे लगाए। पुलिस ने गांव के दो किमी दूर कंबू तालाब पुलिया के पास बैरीकेडिंग कर दी। पुलिस ने गांव के अंदर बाहरी लोगों व भीड़ को नहीं जाने दिया है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि मामला शांत है। कोई विवाद की स्थिति नहीं है।