विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर के डीएम का निर्देश, 1 जनवरी तक शिक्षण संस्थान युवाओं का वोटर लिस्ट में कराएं पंजीकरण

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:09 PM (IST)

हमीरपुर के जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों को 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवाओं ...और पढ़ें

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के साथ बैठक की

जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के साथ बैठक की

HighLights

  1. डीएम ने 2027 तक 18 वर्ष के युवाओं का पंजीकरण करने को कहा।

  2. शिक्षण संस्थानों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के निर्देश दिए।

  3. मतदान जागरूकता हेतु निर्वाचन साक्षरता क्लब गठित करने पर जोर।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। गुरुवार को कलेक्ट्रेट कलाम सभागार में जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के साथ बैठक की, जिसमें एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) को प्राथमिकता से पूरा कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि सभी शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करें और आवेदन भरवाने की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं, ताकि कोई भी युवा मताधिकार से वंचित न रहे। महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर रंगोली, क्विज और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए।

बताया कि 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन प्राप्त करेंगे। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण संशोधन और निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरा जाएगा।

इस मौके पर एडीएम राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता सहित जिले के शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।